Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ५५ कुन्तल गन्ना ट्राली चोरी का २४ घण्टे के अन्दर खुलासा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अज्ञात चोरों द्वारा थानाक्षेत्र रतनपुरी में से ०१ ट्राली जिसमे करीब ५५ कुन्तल गन्ना लदा था को चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोग का २४ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तगण को ग्राम सठेडी खतौली-बुढाना मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों तरूण पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम कनिया थाना बाबूगढ जनपद हापुड, जितेन्द्र पुत्र भोपाल नि० ग्राम बहादुरपुर थाना परिक्षितगढ जनपद मेरठ जिसके कब्जे से ०१ ट्राली ०४ पहिया मय ५५ कुन्तल गन्ने लदी (चोरी की हुई), ०१ ट्रैक्टर मैंसी (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई।

 

नशे का सौदागर दबोचा

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खालापार चौकी इंचार्ज प्रवेश शर्मा व उनकी टीम ने जबरदस्त गुड वर्क को अंजाम देते हुए एक ऐसे नशे के सौदागर को धर दबोचा और उसके पास से करीब एक लाख का नशे का साजो सामान भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं जो वाकई में सराहनीय गुड वर्क कहा जायेगा।

चौकी प्रभारी खालापार प्रवेश कुमार शर्मा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आर०टी०ओ० कट के कोने पर मेरठ रोड से एक अभियुक्त शिवम उर्फ नोनू पुत्र अमित कुमार नि० मोहनबाबा मदिर के पास निकट आश्रम रोड़ बूडपुर दिल्ली को अवैध मादक पदार्थ १० किलो ग्राम गाँजा कीमत करीब १,०००००-रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली मु०नगर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seven =