Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता को श्रद्धासुमन अर्पित किये

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। बसपा की अध्यक्ष और यूपी में चार बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल करने वाली सुश्री मायावती की मां रामरती का ९२ साल की आयु में शनिवार को निधन हो जाने पर राजनीतिक स्तर पर शोक का वातावरण बना रहा। जनपद में बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर नजर आई।

जिला बसपा संगठन द्वारा कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। यहां से कुछ नेता दिल्ली भी पहुंचे। शोक सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष सतीश कुमार रवि की अध्यक्षता में किया गया २ मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

बसपा के सूत्रों के अनुसार अपने परिवार के साथ दिल्ली के रकाबगंज में निवास कर रही ९२ वर्षीय रामरती की शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत का समाचार रविवार की सुबह मिला तो बसपा में शोक की लहर दौड़ गई। रामरती का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। शोक के इस वातावरण में जिले के बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवी ने बताया कि महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को प्रातः ११ बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर से उन्हें अंतिम संस्कार के बारे में पार्टी के स्तर पर हाईकमान से कोई जानकारी या निर्देश नहीं मिले, इसलिए जिला स्तर पर ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत रामरती की आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।

कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि के अलावा पुष्पांकर पाल, चांद सिंह कश्यप, ब्रजेश लाहोडडा, मदन पाल, )षिपाल गौतम, विजयपाल सिंह, जियाउर्रहमान, युवा बसपा सेक्टर अध्यक्ष नितिन शर्मा सेक्टर महासचिव विपिन खटीक रविंद्र गौतम प्रशांत गौतम बृजेश लोड़ा रामलाल प्रजापति बबली, अरविन्द गौतम सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =