Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मांगों को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) केंद्रीय संघर्ष समिति हाई कोर्ट बेंच के आहवान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों के अधिवक्ता हापुड़ बार एसोसिएशन के अनुरोध पर न्यायिक कार्य से विरत रहे तथा हापुड़ बार एसोसिएशन की मांग के समर्थन में जिला बार संघ के अध्यक्ष मोहम्मद वसी अंसाके नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का DM के माध्यम से प्रेषित किया गया

इस अवसर पर ब्रिजेंद्र मलिक एडवोकेट, रामवीर सिंह, सुधीर गुप्ता कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुशवाह , विजेंद्र प्रताप, प्रवीण खोखर, राज सिंह रावत, सोहनलाल, राकेश पाल हिमांशु कुमार , सौरभ कुमार, पवन सैनी, अनिरुद्ध बालियान, अक्षय कुमार , आनंद कुमार, मनोज त्यागी निश्चल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ बार एसोसिएशन के द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद न्यायालय के लिए स्थान दिलाने हेतु स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं उक्त परिपेक्ष में स्थानीय प्रशासन द्वारा हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण की ३२.९९ एकड़ भूमि चिन्हित की गई है

उक्त भूमि के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश हापुड़ द्वारा संस्तुति कर विशेष कार्य अधिका(इंफ्रास्ट्रक्चर) अधीनस्थ न्यायालय माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद को दिनांक ३०.११.२०२२ को प्रस्तावित भूमि की धनराशि शासन से आवंटित कराने जाने हेतु पत्र प्रेषित किया था लेकिन इसके पश्चात भी शासन के द्वारा उक्त धनराशि जानहीं की गई

जिस कारण हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य करने में काफी असुविधा व परेशानी का सामना कर रहे हैं हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता निरंतर दिनांक १९.०७.२०२२ से न्यायिक कार्यों से विरत है

हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के समर्थन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के २२ जिलों में सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण न्यायिक कार्यों से उनके समर्थन में विरत हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =