Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार्पोरेट अवेयरनेस विषय पर गैस्ट लैक्चर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में एम०बी०ए०ध्एम०सी०ए० के छात्र/छात्राओ के लिये एक गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को कॉर्पोरेट लाइफ, कैरियर सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचनायें देना, कॉर्पोरेट की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और इस वैज्ञानिक युग में कम्प्यूटर से सम्बन्धित तकनीक को बढावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी ने एन-वीडिया मल्टीनेशनल टैक्नोलॉली कम्पनी से आये अतिथि मि० केशव अग्रवाल (सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एन-वीडिया मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी, पुणे) को स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया। मि० केशव अग्रवाल ने कम्पनी की कार्य प्रणाली मे रोजगार सम्भावना से भी छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया 

स्टूडेंट लाइफ व कॉर्पोरेट लाइफ मे परिवर्तन किस प्रकार से होता है, इसके बारे मे पूर्ण जानकारी छात्र/छात्राओं को दी गयी। जिसमे मुख्य उददेश्य आज के युवाओं द्वारा तकनीकी परिवर्तन रहा।

कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी ने बताया कि महाविद्यालय का उददेश्य समय-समय पर विभिन्न प्रकार के ज्ञान के स्रोतो के आयोजन द्वारा छात्र/छात्राओं की प्रतिभा को निखारना है। उन्होने छात्र एवं छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की।

एम०सी०ए० प्रवक्ता प्रशान्त तोमर ने बताया कि कार्यक्रम के अन्त मे थ्योजन किया गया, जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को शान्त करने के लिये प्रश्न भी पुछे। उन्होन अपने इन्डस्ट्री अनुभव भी छात्रों के साथ बाँटे तथा छात्रध्छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मंच संचालन मिस० पारूल कुमार ने किया।

मीडिया प्रभारी डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में एम०बी०ए० व एम०सी०ए० के सभी छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम में एम०बी०ए०/एम०सी०ए० विभाग से जितेन्द्र कुमार, डा० विभूति शर्मा, अनुज काकरान, अंकुर अग्रवाल, आशीष कुमार, हिमांशु गोयल, देवेश गुप्ता, अजय, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − 1 =