Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-10 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार, नकदी व 2 ताश की गड्डी की बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में शातिर जुआरी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री ब्योम बिंदल एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मकान में ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए १० अभियुक्तों को अभियुक्त नदीम के मकान से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ९५९६० रुपये नगद व ०२ ताश की गड्डी बरामद की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त शाहिब पुत्र शकील निवासी सुभाष नगर गांधी कालोनी थाना नई मण्डी, नादिर पुत्र ताहिर निवासी बीच वाली मस्जिद के पास सरवट थाना सिविल लाईन, शाहनवाज पुत्र सत्तार निवासी चक्की वाली गली हुसैनिया कालोनी थाना सिविल लाईन, रुकबान पुत्र रब्बान निवासी बीच वाली मस्जिद के पास सरवट थाना सिविल लाईन, शहजाद पुत्र सलीम निवासी पुलिया के पास सुभाष नगर थाना नई मण्डी, वसीम पुत्र हदीश निवासी सरवट बीच वाली मस्जिद थाना सिविल लाईन, इनाम पुत्र मूसा निवासी पहाड की तरफ बागोवाली थाना नई मण्डी, साकिब पुत्र दिलशाद निवासी हमीदपुरा भट्टे के पीछे मदीना कालोनी थाना सिविल लाईन

मुकर्रम पुत्र मुशर्रफ अली निवासी मदीना चौक थाना सिविल लाईन, खालिद पुत्र बसीर निवासी महमूदनगर गली नं० ०६ थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिंह नागर, उ.नि. कर्मवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, है. कां. सोविन्द्र, आदित्य, बालकिशन, देवेंद्र, दीपक, गौतम सिंह, जितेन्द्र सिंह, कां. आदेश, विकास थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + sixteen =