Muzaffarnagar News: Schools में धूमधाम से मनाया क्रिसमस’
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को पी.आर. पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड स्थित विद्यालय प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। विद्यालय में क्रिसमस के अवसर पर अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम जैसे नृत्य, नाटक, कविता और भाषण आदि का आयोजन किया गया। बच्चों ने क्रिसमस के अवसर पर बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
’कक्षा नर्सरी’ से अनिरुद्ध शर्मा, अवनीश सिंह, अजहर, हारिश, जिया, मनन, ओवी, रिहान, सादिक, वेदांत, देव, इनायत, नीतिका और आराध्या ’कक्षा एल. के. जी’. से माधव, अमरीन, मुकुल,अभिनव कौशिक और आदित्य पांडे ’कक्षा यू.के.जी’. से श्री गौर, आकांक्षा, कर्तव्य, देवांश, कृतिका, माहिरा, अतौव रहमान और भव्या आदि नन्हे-मुन्ने बच्चों बच्चों ने जिंगल बैल्स गाने पर बहुत ही अच्छा डांस कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा १ से ४ तक के बच्चों इशानी, राधिका, अपेक्षा, चिराग, अमान, दैविक, कन्हैया, श्रेया, नव्या, वैभवी, मयंक और गोरी आदि ने क्रिसमस टाइम गाने पर बड़ी ही अच्छी प्रस्तुति दी।
कक्षा ५ से ८ तक के बच्चों ख़ुशी(ङ्क), सौम्या, कनक, परी, शिवांगी, शगुन, मानवी, पीहू, रक्षित और खुशी (ङ्कद्य)ने तू ही तो क्रिसमस गाने पर बड़े ही उत्साह के साथ नृत्य किया। कक्षा ९ से अंशिका कुमारी, परिधि कंसल, सिमरन, प्रिंस, नूपुर, राहुल, शगुन, नेहा, जानवी, हर्षदीप, आदित्य, मयंक, दिव्यांश और ध्रुव सोबती ने क्रिसमस पर नाटक प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। कक्षा ९ से रिया कुमारी और वंशिका चौधरी ने क्रिसमस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कक्षा ९ से दीया मालिया, कक्षा १० से मिस्टी चौधरी, सांची चौधरी और सिया अरोरा ने हैप्पी एंडिंग गाने पर नृत्य कर सभी का जोश बढ़ाया।कक्षा ११ से नंदिनी गुप्ता, नेहा चावला, प्रीति, स्नेहा गुलाटी, कशिश नारंग और अनुष्का वर्मा ने चीप थ्रिल्स गाने पर बड़े ही उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा दो की मोक्षी शर्मा ने ’ठंडी ठंडी हवाओं में कोई मैरी क्रिसमस गाता है’ कविता सभी के समक्ष प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यापक मिस्टर लव कुमार के मार्गदर्शन में कक्षा १० की सुरभि और दिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं सम्मिलित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने बच्चों को मानवता का संदेश दिया तथा उन्हें इसी तरह से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। एस.डी. ग्लोबल में क्रिसमस डे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। क्रिसमस डे, के मौके पर में विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओ ने भाग लिया।
जिसमे बच्चो ने बहुत ही आकर्षक क्रिसमस ट्री बनाये और सेंटा के मास्क बनाये। कुछ विद्यार्थियों ने जिंगल बेल बनाके अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिसमस डे के अवसर पर सभी विद्यार्थी लाल व सफ़ेद रंग की पोशाक में आये। लाल रंग की पोशाक पहने बच्चो की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मौजूद रहे विद्यालय के निर्देशक डॉ सिद्दार्थ शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की साथ ही उन्हें बताया कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का जश्न मानने वाले ईसाईयो का सबसे लोकप्रिय त्योहार है ।
ईसाई धर्म के लोग उन्हें ईश्वर का बेटा मानते है। इस दिन ईसाई लोग हर्षाल्लास से यीशु के जन्म का जश्न मनाते है । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने बच्चों के द्वारा दी गयी प्रस्तुति की सराहना करते हुए बच्चो को क्रिसमस ट्री के बारे में जानकारी दी और बताया कि क्रिसमस ट्री को सजाने की परम्परा वास्तव में जर्मनी से शुरु हुई, उसके बाद १९वी शताब्दी में ये रिवाज इंग्लैंड पहुचा। जहां से धीरे-धीरे ये रिवाज पूरी दुनिया में फ़ैल गया। क्रिसमस ट्री कोसदाबहार फर के नाम से भी जाना जाता है,
ये एक ऐसा पेड़ होता है , जो कभी नही मुरझाता और हमेशा हरा भरा रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल,अनु मलिक,लवीना गुप्ता, मंजू श्यामा भारती, ज्योति सैनी, अनुज राठी, श्वेता जैन, सोनिका शर्मा, दीपावली बालियान, मेघा, शिल्पी शर्मा, दीपमाला, पूजा पाल, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, साक्षी ,आदि का सहयोग रहा।
किडजी में धूमधाम के साथ मनाया क्रिसमस पर्व
मुजफ्फरनगर। किडसजी स्कूल में विद्यालय में कोरोना की सुरक्षा के साथ क्रिसमस का आयोजन किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती चारू भरद्वाज ने क्रिसमस पर बच्चों को बताया कि इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर सैंटा क्लॉज लोगों को तोहफे बांटते हैं।
वैसे तो यह पर्व ईसाईयों के लिए खास होता है लेकिन दूसरे समुदाय के लोग भी क्रिसमस को धूमधाम और उत्साह से मनाते हैं। एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं। विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन ने कहा क्रिसमस का त्योहार देशभर में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कौने में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है.
२५ दिसंबर का दिन दो तरीकों से बहुत खास होता है. पहला तो इस दिन ईमाईयों के भगवान ईसा मीसह का जन्मदिन होता है, जिसे दुनियाभर में बहुत ही उत्सुकता के साथ मनाया जाता है. दूसरा २५ दिसंबर का दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है.
इस दिन बच्चों के लिए खास मौके का आयोजन किया गया बच्चों को पिकनिक के तौर पर माउंट लिट्रा विद्यालय ले जाया गया वहां पर सभी बच्चे लाल ,सफेद और सैंटा क्लॉस के कपड़े पहन कर आए। सभी शिक्षकों ने भी सैंटा क्लॉस की कैप पहनी और बच्चों का साथ दिया, बच्चों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया, बच्चों ने झूले- झूले ,डांस किया
इस दिन का बहुत धूमधाम से आनंद लिया। बच्चों को उपहार में हाथ से बनाए हुए क्रिसमस ट्री वितरित किए गए। विद्यलय की डायरेक्टर तथा कोऑर्डिनेटर तथा समस्त शिक्षिकाओं द्वारा सभी विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई दी गई।
