Muzaffarnagar News: कैसे प्रतिस्पर्धा करें? यूपी में मंडी शुल्क समाप्त कराने की मांग
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिशन की एक बैठक नवीन मंडी स्थल मे एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संजय मित्तल ने की व संचालन श्यामसिह सैनी ने किया। बैठक के दौरान सरकार से मांग की गयी कि उ.प्र.राज्य मे मंडी शुल्क को पूर्णतः समाप्त किया जाए।
जैसा कि कई राज्याये विशेषकर निकटवर्ती राज्यो मे मंडी शुल्क नही है। ऐसे मे व्यापारा पडौसी राज्यो से कैसे प्रतिस्पर्धा करें। आरोपित किया कि मंडियो मे भ्रष्टाचार है। साथ ही बैठक मे सरकार द्वारा कृषि कानूनो को वापस लेने के बाद प्रदेश मे मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है।
जिससे अब मंडी के बाहर भी मंडी शुल्क लगेगा अतः इस कानून को सरकार को मंडी के बाहर व्यापारी से कडाई से पालन कराये। इस सम्बन्ध मे आपसी चर्चा हुई। मंडी के बाहर भी के व्यापारी से कडाई से पालन करायें इस सम्बन्ध मे आपसी चर्चा हुई। मंडी के बाहर भी मंडी समिति लगने से गुड माफिया सक्रिय हो गए हैं।
इस सम्बन्ध मे आपसी चर्चा हुई। मंडी के बाहर भी मंडी समिति लगने से गुड माफिया सक्रिय हो गए हैं वह बाहर से ही गुड खरीदकर बाहर बेच रहे है, जिस कारण मंडियो मे गुड मे गुड की आवक कम हो गई है। सरकार से मांग की गई कि वह मंडी समिति कर्मचारियो,अधिकारियो व पुलिस को मोबाईल वैन द्वारा गुड माफियाओ को पकडने के आदेश दें।
तथा सरकार द्वारा इन गुड माफियाओं पर जो 2 लाख रूपये का शमन शुल्क लगाया गया है,उल्लंघन करने पर गुड माफियाओ से वसूल करें ताकि गुड माफियाओ को बढने से रोका जा सके। मंडी समिति अपनी मोबाईल वैन को पूर्णतयाः सक्रिय करें।
बैठक मे संजय मित्तल,श्याम सिह सैनी,हरिशंकर मूंधडा,सुरेन्द्र बंसल,कृष्णचन्द चन्द मूंधडा, अशोक बंसल, हरिशंकर तायल, अनिल प्रकाश बंसल, संदीप गुप्ता, अनुज अग्रवाल, श्याम सुन्दर बेडिया, नितिन संगल आदि मौजूद रहे।
विभिन्न कार्यक्रमों का होगा मालवीय जयंती पर आयोजन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक उनके आवास पर आयोजित हुई। जिसमे निर्णय लिया गया कि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 160 वीं जयंति के उपलक्ष में मालवीय चौक पर स्थापित मालवीय जी की मुर्ति पर प्रातः 9 बजे माल्ल्यार्पण किया जाएगा।
तथा 10 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। बैठक में मुख्य रूप से पंडित प्रद्युमन शर्मा, पंडित अजय कृष्ण शास्त्री, तरूण शर्मा, कुलदीप शर्मा, विपिन वत्स,विनोद शर्मा एवं कृष्णगोपाल शर्मा सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा सर्व ब्राहमण सभा सम्पूर्ण भारत की जनपद ईकाई द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंति 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे समाज के 10/12 कक्षा के मेधावी छात्रो को सम्मानित करेगी।
इस दौरान संगठन से जुडे कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ ब्राहमण नेता पंडित उमादत्त शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि मालवीय जयंति के अवसर पर 25 दिसंबर को प्रातः 9 बजे मालवीय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा।
26 दिसम्बर से 5 जनवरी 2022 तक 10 दिवसीय स्टाम्प अदालत का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। अपर जिला अधिकारी (वि०/रा०) अजय कुमार तिवारी ने बताया कि स्टॉम्प कलैक्टरों के न्यायालयों में लम्बित स्टाम्प कमी के वादों के त्वरित निस्तारण के लिए आयुक्त स्टॉम्प द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जनपद स्तर पर २६ दिसम्बर से ५ जनवरी २०२२ तक १० दिवसीय की स्टाम्प अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि आगामी माह से प्रति सप्ताह दो दिन (शुक्रवार व शनिवार) को विशेषकर स्टाम्प वादो के निस्तारण हेतु नियत कर अधिकाधिक वादो का पारस्परिक सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा तथा निर्णयोपरान्त वादों में निहित धनराशि को नियमानुसार जमा कराया जायेगा।

