Muzaffarnagar News: गौ सेवा कार्यक्रम- हरा चारा व दवाईयों का वितरण किया
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर निःशुल्क हरा चारा व दवाईयों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सहसंयोजक श्री मोहन तायल जी ने कहा पशुधन सेवा भगवान की सेवा के बराबर है उसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
परिषद विवेक द्वारा भविष्य में प्रत्येक महीने पशु स्वास्थ्य परीक्षण भी कराये जाने की घोषणा की गयी। भारत विकास परिषद विवेक द्वारा संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत आज शहर स्थित गौशाला में जाकर गौ पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराया गया साथ ही डाक्टरों की टीम ने बीमार पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार हेतु दवाईयों बताई गई।
उन्हें परिषद द्वारा दवाईयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सहसंयोजक श्री मोहन तायल जी ने कहा आज बढती जरूरतों के मद्देनजर गौ पशुओं की देखभाल की सबसे बडी आवश्यकता है। गौशालायें साधन व वित्त विहीन है जिसके चलते गौ पशुओं के लिये भोजन ही मुश्किल से उपलब्ध हो पा रहा है।
उन्होने समाज के सभी वर्गा से गौ सेवा हेतु तन-मन-धन से बढ-चढकर सहभागिता करने का आहवान किया। उन्होने परिषद की इस नई पहल का स्वागत करते हुये सभी से पशुधन सेवा का आहवान किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के मार्गदर्शक रामकुमार तायल जी ने कहा प्रत्येक दुग्ध पशु का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिये जिससे समय पर सही उपचार द्वारा उनकी बीमारियों की रोकथाम की जा सके।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री विश्वद्वीप गोयल ने दुग्ध पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति लोगों की उदासीनता पर भी चिन्ता व्यक्त की। उन्होने प्रत्येक महीने अलग-२ गौशालाओं में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने की घोषणा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री अजय सिंघल व जिला अध्यक्ष श्री अचिन कंसल ने पशुओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी टिप्स दिये तथा पशु शिविर में उठाई गयी समस्याओं का निपटारा भी किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शाखा उपाध्यक्ष श्री राजीव गर्ग एवं वरिष्ठ सदस्य श्री अजय गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री आशुतोष गोयल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सदस्यों ने पशुओं को पशु चारा खिलाकर पुण्य लाभ कमाया।
इस अवसर पर श्री सुधीर गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, श्री पवन सिंघल, डा. आर. के. सिंह, श्री मुकेश बिंदल, श्री अनिल वर्मा, श्री मनोज गुप्ता आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री रामअवतार गोयल, डा. ओमवीर सिंह, विजय वर्मा, श्री गौरव गुप्ता, डा. अमित वर्मा, श्री गिरिश अग्रवाल, डा. सपना गर्ग, श्रीमती अलका सिंह, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

