News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौतNews
खतौली।(Muzaffarnagar News) कस्बा खतौली में मुख्य राजमार्ग पर सड़क जहां गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, तो वहीं क्षेत्र में पांच साल विधायक रहे स्थानीय विधायक भी इन गड्ढों को आज तक नहीं भरवा पाये,आलम यह रहा कि गत रात्रि इन गड्ढों के कारण एक स्कूटी सवार को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ गया स्थानीय लोगों की मानें तो एक तरफ पानी की निकासी ना होना, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्य राजमार्ग पर गहरे गड्ढो में पानी भरना, अक्सर यहां दुपहिया वाहन चालको के साथ हादसों को न्यौता दे रहा है लेकिन बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि आज तक इन गड्ढों की तरफ नहीं देख पाए है जिसके चलते यहां गड्ढों में तब्दील हो चुकी मुख्य सड़क बड़े हादसों का कारण बनती जा रहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली में नवीन सब्जी मंडी के सामने मुख्य राजमार्ग पानी की निकासी और मुख्य सड़क के न बनने के कारण पिछले पांच सालों से जलमग्न हो रहा है। ऐसा नही की स्थानीय प्रशासन,नगर पालिका को इसकी जानकारी नही हो जानकारी यहाँ सभी को रहती है लेकिन इन्तेजार रहता है तो बस किसी बड़ी दुर्घटना का। पिछले पांच सालों में यहां कोई विकास कार्य नही हुआ है और न ही यहां पानी की निकासी का ही कोई सही ढंग से उपाए ही हुआ गत रात्रि में मुख्य सड़क पर पानी भरा होने के चलते एक स्कूटी सवार को यहां अपनी जान से उस वक्त हाथ धोना पड़ गया जब मुख्य सड़क में बने गहरे गहरे गड्ढों में पानी भरा होने के कारण स्कूटी सवार यहां चोटिल हो गया। हादसे के बाद आसपास के रहने वाले स्थानीय लोगों ने जहां घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी थी लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यूपी के मुजफ्फरनगर में बदहाल सड़के कहीं न कही सूबे की सरकार के विकास कार्यो की भी पोल खोलती नजर आ रही है। मृतक युवक जनपद मेरठ के दौराला का बताया गया है रविवार की प्रातः पास के दुकानदारों ने बीच सड़क पर बने गड्ढे को भरने में काफी मशक्कत की जिससे आगे घटना को रोका जा सके।
स्थानीय निवासियों की माने तो यहां आवास विकास से आगे पानी की निकासी न होने के कारण यहां रोजाना सड़के व दुकानों के बाहर गन्दा पानी भरा रहता है जिससे मुख्य सड़क की भी हालत बदहाल हो चुकी है। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्रिये जनप्रतिनिधियो तक से शिकायत गई, बावजूद इसके सड़कों का हाल जस का तस है।. यही नही जनपद की कई मुख्य सड़कें आज भी खस्ताहाल स्थितियों से जूझ रही हैं.
इन खस्ताहाल सड़कों पर लोगों के लिए आना-जाना चुनौतियों से भरा हुआ है। कई बार ई रिक्शा यहाँ पलट चुकी है जिसमे महिलाएं तक घायल हो चुकी है यहां लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं.। वाहन पलट रहे हैं, जिससे लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो रहे हैं. मगर, अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर आज भी चुप्पी साधे हुए हैं.आवास विकास के लोगो ने भी काफी बार नाला निकासी को लेकर गुहार लगाई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। खस्ताहाल सड़कों की बदसूरती को छुपाने के लिए अक्सर प्रशासन की तरफ से भले ही गिट्टी, मिट्टी और ईंट डालकर छुपाने की कोशिश की जा रही हो, मगर यह पूरी तरह से नाकाफी साबित हो रही है।।

चोरों ने की शिक्षा के मंदिर में चोरीNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पुलिस लगी है चुनाव ड्यूटी में अज्ञात चोरों ने शिक्षा के मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। जनपद मुजफ्फरनगर में जहां एक तरफ पुलिस विधानसभा चुनाव २०२२ में अपनी ड्यूटी के चलते विभिन्न जनपदों में आ- जा रही है तो वही जनपद मुजफ्फरनगर में अज्ञात चोर लुटेरों की बल्ले-बल्ले हो चली है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर की थाना शहर कोतवाली अंतर्गत बुढाना चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है , जहां गत रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक शिक्षा के मंदिर में सेंधमारी करते हुए जहां कीमती सामान इनवर्टर बैटरी आदि चोरी कर लिया। तो वही अन्य तालो को भी तोड़ने का प्रयास किया गया जाग होने पर यहां अज्ञात चोर जहां भागने में कामयाब रहे तो वही स्कूल चौकीदार ने स्कूल मालिक सहित यूपी ११२ डायल को भी घटना से अवगत कराया तत्पश्चात सायरन बजाती हुई यूपी ११२ डायल चंद ही मिनटों में स्कूल पहुंच गई और मामले की जानकारी लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी।

 

सहावली वाले बाबा को मंत्री कपिलदेव सहित अनेकों ने दी श्रद्धाजंलिNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सन् १९८३-८४ में सहावली गांव के रहने वाले कंवलदास जी महाराज का नाम सहावली वाले बाबा के नाम से पूरी दुनिया के अंदर गूंजा। बताया जाता है कि उस समय बाबा जिस पानी को हाथ लगाते थे, वह औषधि का काम करने लगता था। लाखों लोग प्रतिदिन बाबा के पास आते थे और बीमारियों से ठीक हो जाते थे। यहाँ सब खेत-खलिहान मैदान बन गए और लोग हिंदुस्तान के कोने-कोने से पैदल, साईकिल, मोटरसाईकिल, ट्रैक्टरों, बसों, ट्रेनों से आने लगे। बाबा जी की प्रसिद्धि इतनी बढ गई कि मुजफ्फरनगर आने के लिए ट्रेनों के टिकट तक मिलने मुश्किल होने लगे फिर स्टेशन संचालकों द्वारा मोहर लगाकर टिकट जारी किए जाने लगे जिनकों लेकर लोग यहां आते थे।
आज विश्व प्रख्यात बाबा का शरीर पूरा होने पर ग्राम सहावली में उनको श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का सैलाब उमड पडा। इसी कडी में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी सहावली पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

दो लोगों के मिले शवNews
खतौली। (Muzaffarnagar News) रेलवे टै्रक पर दो अलग-अलग स्थानो पर दो व्यक्तियों का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्र्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी के जंगल मे रेलवे टै्रक पर एक व्यक्ति का शव पडा देख आसपास से दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान करानी चाही तो शव की शिनाख्त समीपवर्ती गांव भैसी निवासी रमेश चन्द सैनी के रूप मे हुई। बताया जाता है कि रमेश चन्द के चेहरे पर चोट के निशान हैं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि उक्त स्थान से करीब डेढ किलोमीटर दूर गांव मसूरी के समीप जंगल मे भी किसी अन्य व्यक्ति का शव पडा हुआ है। उक्त शव कटी-फटी अवस्था मे बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त व्यक्ति के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। यह हादसा आज दिनभर ग्रामीणो मे चर्चा का विषय बना रहा।

 

पलटी कार, एक की मौतNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूल्हे के पिता घायल हो गये। स्कूटी सामने आने के कारण अनियंत्रित हुई बारात की स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई। जिसके चलते कार सवार एक व्यक्ति की गंभीर घायल होने के चलते मौत हो गई। जबकि दूल्हे का पिता भी घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। थाना क्षेत्र भोपा के गांव मिद्दाहेड़ी निवासी सागर पुत्र विनोद की बारात हिमाचल प्रदेश जा रही है। बारातियों को लेकर जा रही स्विफ्ट कार जब पुरकाजी बाईपास पर मिलन ढाबे के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनिंयंत्रित होकर पलट गई। पलटने से स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों को चोट आई। गंभीर चोट आने के चलते कार सवार पूरण की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूल्हे के पिता विनोद को भी गंभीर चोट आई। विनोद को जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बाकी कार सवारों की तबीयत ठीक बताई जा रही है।

 

वारंटी किये गिरफ्तारNews
छपार। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कस्बा छपार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रणवीर सिंह टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अभियुक्त गणों के मसकन से ०३ वारंटी अजय पुत्र सिताब सिंह निवासी ग्राम कासमपुर थाना छपार, राजेंद्र पुत्र जिला निवासी ग्राम छपार थाना छपार मुजफ्फरनगर, ब्रजपाल पुत्र मुंशीराम निवासी ग्राम छपार थाना छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त माननीय न्यायालय के उपरोक्त वाद में गैर हाजिर चल रहे थे।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजनNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्री १००८ शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी पटेलनगर का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर से दोपहर के समय बैंडबाजों के साथ भगवान श्री जी की रथयात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था से प्रतिभाग किया। भगवान आदिनाथ अभिषेक और पूजन किया गया। इसके पश्चात भव्य रथयात्रा शुरू हुई, इसमें भक्तों ने नाचते झूमते हुए श्री जी का गुणगाण किया।
रविवार को श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालौनी में परम पूज्य पाठशाला प्रेरक आचार्य भारत भूषण मुनिराज, जैन मुनि भव्य भूषण और शिव भूषण जी महाराज के सानिध्य में भगवान श्री आदिनाथ का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान आदिनाथ का नित्य नियम अभिषेक, पूजन हुआ। इसके बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। सवेरे सात बजे मंदिर परिसर में नव निर्मित झारी द्वारा शांतिधारा से भक्तों का स्वागत किया गया। प्रवीण जैन एवं राजेश जैन ने मुख्य अतिथि सुभाष जैन का स्वागत किया। इसके पश्चात अजय जैन और दीपक जैन ने धर्म ध्वजारोहण किया। सतीश चन्द्र व रेणू जैन और एमपी जैन व मयंक जैन एडवोकेट द्वारा चित्र अनावरण किया गया। नरेन्द्र कुमार जैन व निखिल जैन ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम को शुरू कराया। राजीव जैन मंसूरपुर और रवि जेन ने पाद प्रक्षालन तथा सतीश चन्द जैन व श्रीमती सुमन जैन ने शास्त्र भेंट कर गुरूओं का गुणगान किया। अखलेश जैन और सीमा जैन ने अष्टद्रव्य पूजा कराई तो संजय जैन व ऋषभ जैन ने महाआरती सम्पन्न कराई। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सभासद प्रियांशु जैन, राजेश जैन, संजय जैन, पंकज जैन, राजेन्द्र जैन, अरूण जैन, अक्षय जैन, पंकज जैन, धनप्रकाश जैन और विनेश जैन का मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात रथयात्रा के लिए बोली से पात्रों का चयन किया गया। रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर नई मण्डी में विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। रथयात्रा में अनेक बैंड और झांकी शामिल थी, जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। रथयात्रा समारोह की सफलता में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष अखलेश जैन के साथ ही जवाहर लाल, चन्द्रमोहन जैन, हंस कुमार जैन, सतीश चन्द, रवि जैन, अशोक जैन, वीरेन्द्र कुमार जैन आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम निर्देशक डा. जय कुमार जैन और मंच संचालन सुनील जैन ने किया।

कांवडियों का आगमन शुरूNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्रावण माह की शिवरात्रि पर कोरोना काल की वजह से शिवभक्त भोले कांवड लेकर नहीं आ पाये थे वहीं इस बार एक मार्च को पड़ने वाली महाशिवरात्रि को लेकर पुरकाजी कस्बे में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। बम-बम भोले का जयघोष करते हुए कांवड़ियों की टोलियों ने हाईवे से निकलना शुरू कर दिया है। दो साल से कोरोना के चलते श्रावण मास में कांवड़ मेला बंद है। दोनों वर्ष संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित रखा है। कघ्रीब सप्ताहभर के बाद महाशिवरात्रि का पर्व है। इसके चलते अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल लेकर गंतव्य तक जाने के लिए भोलों के वेश में श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया है। यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान आदि राज्यों को जाने शिवभक्तों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। कांधे पर कांवड़, गेरुआ वस्त्र पहने, कमर में अंगोछा और सिर पर पटका बांधे, नंगे पैर चलकर आ रहे लोग भगवान शिव के समर्पित भक्त है। हर-हर, बम-बम, बोल बम के साथ भोले बाबा की जय-जयकार करते हुए यात्री अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के बागौत में स्थित बागोश्वर धाम को जाने वाली शिव भक्तों की टोली कस्बे में आराम करती मिली। इनमें महंत रोशन पुरी, प्रदीप पुरी, सुंदर पुरी, संजय पुरी, रमेशचन्द्र व विकास आदि रहे। बम-बम भोले के जयघोष के साथ वातावरण धीरे धीरे गुंजायेमान होने लगा है। हालांकि अब सर्दी का भी इतना असर नहीं रहा है सर्दी केवल सुबह शाम सता रही है दोपहर के समय तेज धूप के कारण सर्दी से भी राहत है।

दूल्हे की छत से गिरकर हुई मौतNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस में सिपाही अनुज की आज गाजियाबाद के लोनी में बरात जानी थी। लेकिन रविवार सुबह छत से गिरने से अनुज की मौत हो गई। इस दौरान परिवार में मातम पसर गया। जनपद के एक परिवार में खुशियों के बीच मातम पसर गया। बरात रवाना होने से पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही की छत से गिर जाने के कारण मौत हो गई। बताया गया कि दूल्हा मोबाइल पर बात करते-करते अपने घर की छत पर पहुंचा और इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गया। छत से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी दिल्ली पुलिस के ३० वर्षीय सिपाही अनुज पुत्र रविंद्र की बरात रविवार को गाजियाबाद के लोनी जानी थी। शनिवार देर रात तक घर पर डीजे बजता रहा। रविवार सुबह बराती तैयार हो रहे थे। इसी दौरान अनुज के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। अनुज बात करते हुए छत पर चला गया। बात करते-करते ही वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना व स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

 

चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  प्रत्येक सप्ताह की भांति आज भी ईवान हॉस्पिटल भोपा रोड पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। ईवान हॉस्पिटल के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उददेश्य से प्रत्येक सप्ताह कैम्प लगाये जा रहे हैं। कैम्प मे उत्तर भारत के प्रसिद्ध हडडी रोग विशेषज्ञ डा.मौ.एजाजुल हसन ने मरीजों को देखा तथा फ्री एक्सरे व ब्लड शुगर जांच भी की गई। इसके अलावा कैम्प में डा.संदीप काले जनरल सर्जन,डा.निलय शाह न्यूरो विभाग से,कैंसर विभाग से डा.वी.एन.सतपति और आहार विभाग से साजिदा मलिक मौजूद रहे।

सफाई अभियान चलाकर किया एंटी लारवा का छिडकाव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नगर पंचायत बुढाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देंशानुसार नगर पंचायत बुढाना में बड़ौत रोड से पीठ बाजार तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू, मलेरिया, इत्यादि से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एन्टी लार्वा छिड़काव किया गया।

 

हादसों मे कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी गोपाल बाईक द्वारा बघरा तांगा अडडा पर जाते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी साजिद स्कूटी फिसलने से चोटिल हो गया। उधर से जा रहे ग्र्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत भोपा क्षेत्र के चौरावाला निवासी सुनील मोरना से लौटते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मानवेन्द्र भाटी द्वारा अभियुक्त उत्तम पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम बामन हेडी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 बालिस्टर त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त मीर हसन पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को भोपा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नदीम पुत्र हासम निवासी ग्राम पगला थाना इंचोली जनपद मेरठ को अलकनन्दा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 लाल सिंह द्वारा अभियुक्त रामविलास पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम हडोली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर व 02 बाल अभियाचारी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 मोबाइल व 9000रुपये (लूट के अभियोग से सम्बन्धित) बरामद किए गए।

 

फसल बर्बाद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  रामराज में बाढ़ के पानी में आई सिल्ट के कारण बारिश का पानी जमीन में नहीं समा रहा है। इससे खादर क्षेत्र के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पानी के कारण खेत में ही नष्ट हो गई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। रामराज खादर क्षेत्र के शाहपुर, स्याली, लतीफपुर, अल्लवाला, लालपुर, नीला जलालपुर, चुहापुर आदि कई गावों के किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल बारिश के पानी से नष्ट हो गई। किसान सरदार मेजर सिंह, जगदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, लच्छा सिंह, बालिंदर, लाड्डी सिंह, मदनपाल सिंह व गुरपाल सिंह ने बताया कि कुछ माह पूर्व बाढ़ के पानी में आई सिल्ट जंगल में जमने से अब बारिश का पानी जमीन में नही जा पा रहा है। किसानों ने बताया कि बारिश को करीब १५ दिन हो गए है, लेकिन उनके खेत में अभी तक पानी भरा हुआ है। किसानों ने बताया कि खादर क्षेत्र में बारिश के पानी से उनकी सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल खेत में ही गलकर नष्ट हो गई है। बेमौसम हुई बारिश से खादर क्षेत्र के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में बर्बाद फसल का आंकलन करने के लिए नहीं पहुंचा है। किसानों का आरोप है कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =