Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाबा खाटूश्याम के जागरण में उमड़ा सैलाब

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव में आज श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में भव्य बाबा खाटू श्याम जी के जागरण का आयोजन किया गया । सुबह निशान यात्रा के बाद रात्रि में बाबा की भजन संध्या एवं बाबा के जागरण का आयोजन किया गया।

बाबा के दर्शनों को मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही मंदिर के सहयोगियों द्वारा बताया गया कि आज बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर लगभग सवा लाख से ऊपर भक्तजनों ने बाबा श्याम के दर्शन किए। बाबा को केक का भोग लगाया एवं छप्पन भोग लगाकर बाबा की सेवा की ।

वहीं रात्रि में बाबा के जागरण का आयोजन किया गया जिसमें टी-सीरीज के गायक रामकुमार लक्खा एवं मुजफ्फरनगर के लोकल गायको द्वारा बाबा के सुंदर भजनों का गायन किया गया। जिस पर भक्तजन जमकर झूमे मुख्य यजमान के रूप में सिद्धबली ग्रुप से श्रवण गर्ग एवँ नवीन गर्ग एवं मंदिर के संस्थापक संरक्षक एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भीम कंसल मौजूद रहे ।

मंदिर के प्रधान अशोक गर्ग, अनिल गोयल जेपी चाचा, अमरीश सिंघल ,गोपाल सिंघल ,विकास अग्रवाल, रजत गोयल, प्रतीक कंसल सहित मंदिर के सभी सेवादार मौजूद रहे। भीम कंसल व श्रीमती अंजना कंसल ने तुलसी ठाकुर जी विवाह विधि विधान से कराया।

 

खाटूश्याम जन्मोत्सव पर 11 किलो का काटा केकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नवीन मंडी स्थल स्थित मैसर्स चतरसैन अनिल कुमार की फर्म पर श्री श्याम प्रमुख खाटू वाले के जन्मदिन पर ११ किलो का केट काटकर श्याम भोग लगाया। इसके बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

नवीन मंडी स्थल स्थित मैसर्स चतरसैन अनिल कुमार की फर्म पर श्री श्याम प्रमुख खाटू वाले का जन्मदिन, धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। फर्म परिसर को भव्य रूप से सजाने के साथ खाटू नरेश बाबा श्याम का फूलों से विशेष श्रंगार किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, संजय मित्तल व अंकुर दुआ आदि ने बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अतिथियों ने बाबा के जन्म दिन पर ११ किलों का केक काटकर बाबा श्याम को चतरसैन भोग लगाया।

आयोजक अंकित गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। व्यापारी नेता संजय मित्तल, जितेन्द्र कुच्छल, भाजपा के जिला मंत्री सचिन सिंघल, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, रेणु गर्ग, सभासद शोभित गुप्ता, रोहित तायल, सुरेन्द्र सिंह आदि विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन में मैसर्स चतरसैन अनिल कुमार फर्म के स्वामी अंकित गर्ग, दीपेश गर्ग, आशीष गर्ग, भाजपा नेता शिवम सिंघल, राजीव गर्ग, मयंक बसंल, गोपाल, विक्की गर्ग, सुरेन्द्र बंसल, राजेश दलाल, हरिशंकर तायल आदि का विशेष योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − three =