Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विदाई समारोह का आयोजन – सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायकों ने दर्शकों का मन मोहा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला निर्वाचन कार्यालय मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ सहायक फैजान जैदी को जनपद मुजफ्फरनगर से जनपद मेरठ स्थानांतरण के पश्चात कार्यमुक्त करते हुए विदाई समारोह का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर गायक कलाकरों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का का मन मोह लिया।
जिला निर्वाचन कार्यालय, मुजफ्फरनगर में फैजान जैदी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने कार्यकाल में अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिये तथा जो कार्य हमें विभाग की ओर से दिये जाते हैं उनका प्राथमिकता से निस्तारण करना चाहिये।
उन्होंने कहा कि फैजान जैदी एक व्यवहारिक व्यक्ति के साथ साथ कार्य कुशल व्यक्ति रहे हैं जितना समय इनके साथ व्यतीत हुआ है वह यादगार रहेगा। कार्यक्रम में फैजान जैदी को जनपद से स्थानांतरित होने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत की महफिल भी जमी जिसमें गायक कलाकारों में सत्यप्रकाश ने मैं कहीं कवि ना बन जाऊं, करणवीर ने हुई शाम उनका ख्याल आया, मदन ढींगडा ने पल भर के लिये कोई हमें, रविन्द्र कुमार ने छलकाये जाम, अरशद गुडडू ने जानू मेरी जान तथा फैजान जैदी ने शेरो-शायरी सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी।
एडीईओ बिजनौर प्रमोद कुमार ने हरिवंश राय बच्चन की कविता कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती सुनाकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कपिल कुमार, रिहान, जाहिद उस्मानी, सरफराज अहमद, जितेन्द्र कुमार, अरबाज, राम आशीष, सचिन, शुभम चौधरी, विकास, सुमित, सुन्दर व संजय आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए फैजान जैदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =