Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाढ प्रभावित परिवारो से वार्तालाप के दौरान हर संभव प्रयास का दिया आश्वासनः अपर जिलाधिकारी

बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत हिंडन नदी से प्रभावित  कस्बा बुढ़ाना एवं आस-पास के ग्रामों मैं अपर जिलाधिकारी वि०/रा० श्री गजेंद्र कुमार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 अपर जिलाधिकारी वि० ध् रा० मुजफ्फरनगर श्री गजेंद्र कुमार द्वारा कस्बा बुढ़ाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में बनाए गए बाढ़ आश्रय स्थल जिसमें 06 परिवार आश्रय लिए हुए हैंॉ का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर ड्यूटी पर कर्मचारियों एवं डॉक्टर की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
तहसीलदार बुढ़ाना श्री सतीश चंद्र बघेल को निर्देशित किया गया कि आश्रय स्थल में रुके हुए व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिएस आश्रय स्थल के अलावा कस्बा बुढाना में बाढ़ प्रभावित बस्तियों एवं गांव कुतुबपुर  एवं अटाली में प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया एवं नदी से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों एवं बाढ़ आश्रय स्थल में जाने की अपील की
अपर जिलाधिकारी वित्त ध् राजस्व महोदय श्री गजेंद्र कुमार द्वारा स्थानीय सभी व्यक्तियों को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए राजस्व एवं अन्य विभागों के  अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं। प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए बाढ़ चौकियां ,बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं बाढ़ आश्रय स्थल संचालित है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =