electricity
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: साई विहार मोहल्ले के बाहर बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से आग

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:जिले में दिन छिपते ही थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक विधुत पोल में अचानक शार्ट शर्किट से भीषण आग लग गई आग लगता देख आस पास के दुकानदारों सहित मौहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दे दी।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग कर्मियों ने मोके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए मौहल्ला वासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।दरअसल पूरा मामला थाना नई मंडी से चन्द कदमो की दुरी पर स्थित श्री साईं विहार मौहल्ले का है जहां मौहल्ले की मुख्य गली के बाहर लगे विधुत पोल पर अचानक शार्ट शर्किट से आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया विधुत पोल में लगी भीषण आग के चलते क्षेत्रीय दुकानदारों सहित मौहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में ही पहले स्थानीय दुकानदारों जिनमे गौरव स्वीट्स एंव मेडिकल स्टोर संचालक ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग ज्यादा बढ़ता देख स्थानीय सभासद विकास गुप्ता आदि ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी।

उधर नई मंडी में आग की सूचना मिलते ही बिना देर करे दमकल विभाग की गाड़ी भी मोके पर पहुंच गई और स्थानीय मौहल्ला वासियों की मदद से विधुत पोल में लगी आग पर काबू पा लिया यहां आधा घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

स्थानीय निवासियों की माने तो आजकल हर विधुत पोल पर इंटरनेट सहित तमाम डिश आदि की केबिल वायर बन्धी हुई होती है अचानक शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 5 =