Muzaffarnagar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैगमार्च किया, साइबर ठगों से रूपये वापस कराये
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन हेतु जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आज सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ नई मन्डी थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों मे फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगां से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने,आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मन्डी हिमांशु गौरव,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान एवं अधिकारीगण,नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पन्त एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
साइबर ठगों से रूपये वापस कराये
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साबर हैल्प सैन्टर द्वारा ठगों द्वारा रूपये वापस कराने का काम लगातार जारी है। आवेदक हरविन्द्र कुमार पुत्र सोमपाल सिंह नि० कुटबा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा ६० हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एयरटेल पेमेन्ट बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ६० हजार रूपये में से ५० हजार रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है।
शस्त्र सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश कुमार द्वारा अभियुक्त अबरार पुत्र मुस्तफा उर्फ भूरा निवासी शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को बामनहेडी लक्की कालौनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया ।थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश कुमार द्वारा अभियुक्त अबरार पुत्र मुस्तफा उर्फ भूरा निवासी शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को बामनहेडी लक्की कालौनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बजट में किसानों को कुछ नहीं मिलाः रमा नागर
मुजफ्फरनगर। रमानागर राष्ट्रीय सचिव रालोद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्रीय वित् मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किये गये बजट पर अपनी प्रतिक्रिया वयक्त करते हुए कहा कि आज पेश हुए बजट से २०२२में किसानों की आय दोगुनी करने वालीं भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया देश के किसानों को निराशा हाथ लगी है।
इसके साथ ही मै एक महिला भी हूँ महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है यहाँ भी निराशा हाथ लगी है महिलाओं को महंगाई का सामना करना पड रहा है महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है अंत में मोदी सरकार द्वारा आज पेश किये बजट से किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए कुछ नया नहीं है केवल निराशा ही है। रमानागर ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट निराश करने वाला है।

