Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने मंत्री कपिलदेव का किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुड कारोबार के लिए एशिया भर में प्रसिद्ध मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था दि मुजफ्फरनगर गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने मुजफ्फरनगर के तीसरी बार विधायक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का आज एक समारोह में अभिनंदन किया।

अभिनंदन समारोह में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील तथा गुंडे माफियाओं के प्रति अत्यंत कठोर है। ऐसे में सभी गुड व्यापारी इस बात के लिए आश्वस्त रहे की नवीन मंडी स्थल के बाहर से कोई भी गुड माफिया गुड का अवैध कारोबार अब नहीं कर पाएगा और इसमें जो भी संलिप्त पाए जाएंगे वह चाहे माफिया हो या उनसे मिले हुए कर्मचारी जेल भेजे जाएंगे।

एसोसिएशन सभागार में अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के न्यायाधीश हरिशंकर मूंदड़ा ने की जबकि संचालन सचिव श्याम सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मित्तल ने गुंडे माफियाओं के आतंक का सफाया करने पर जन संवेदनशील योगी सरकार की जमकर प्रशंसा करते हुए गुड मंडी की समस्याओं से राज्य मंत्री को इस आशय के साथ अवगत कराया कि वह उजड़ने के कगार पर आ खड़ी हुई इस मंडी को बचाने की गुहार प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जरूर पहुंचायेंगे।

उन्होंने मंडी के बाहर चल रही अवैध मंडियों को बंद कराने, गुड माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करने, इसमें कर्मचारियों की अवैध संपत्तियों की जांच कराने,गुड से मंडी शुल्क हटाने तथा आढ़तियों को दुकानों का स्वामित्व दिलाने की मांग जोरशोर से उठाई।

इससे पूर्व एसोसिएशन के पूर्व सचिव अरविंद गोयल, नरेश गोयल, व्यापारी नेता अरुण खंडेलवाल ,सुरेंद्र कुमार, संजय गोयल, जितेंद्र कुच्छल, आदि ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार दुकानों का स्वामित्व व्यापारियों को नहीं देती तब तक पार्टनरशिप फर्म की तरह ही गुड मंडी के प्रोपराटरशिप वाले आढ़तियों को व्यापारिक गतिविधियां आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर शामिल करने की छूट मिलनी चाहिए।

मंडी सचिव शर्मा ने आश्वस्त किया कि अवैध कारोबार के संचालन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाएगी तथा मंडी की सड़कों के नवनिर्माण के साथ-साथ हाई मास्ट लाइट, डेढ़ सौ सोडियम लाइट तथा १० वाटर कूलर लगवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने मंडी सचिव को दो टूक शब्दों में कहा कि व्यापारियों की स्थानीय स्तर की सभी समस्याएं तुरंत निस्तारित की जाएं और जो समस्याएं उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित हैं उनके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को मेरे साथ लखनऊ चलकर निस्तारण से जुड़े हर स्तर के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मिलना चाहिए ताकि आपके अनुकूल निर्णय हो सके।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 17 =