Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धूमधाम के साथ मना गोवर्धन, मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पंचमहोत्सव दीपावली के चौथे दिन शुक्रवार को सभी घरों में गोबर के कूट बनाकर उनकी पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के प्रसाद को ग्रहण किया। विद्वानों का मानना है कि अन्नकूट जैसे कार्यक्रम जात-पात, छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, छूआछूत का भेदभाव मिटाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार मोहब्बत, भाईचारा, शांति, एकता को बढ़ावा मिलता है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई मंडी स्थित गऊशाला में शुक्रवार को श्री गोवर्धन पूजा एवं गोवर्धन मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल रही।

कार्यक्रम में पहुंचने पर गौशाला नई मंडी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक व्यापारी नेता संजय मित्तल, रमेश चंद गोयल, गौशाला समिति के अध्यक्ष विनय गोयल, ब्रजगोपाल छारिया, सुशील बंसल, सुरेश कुमार, दलीप बत्रा, अनुज सिंघल, कोषाध्यक्ष भूषण लाल, अरूण खण्डेलवाल, पवन सिंघल आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य अतिथियों ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर वहां की गौसेवा के लिए की गयी व्यवस्थाओं को सराहा।

इस दौरान बहुत ही सुंदर तरीके से गोवर्धन को फूल-मालाओं से सजाया गया। इस दौरान गोवर्धन पर्वत, शेषनाग, रुकमणि आदि की झांकियां निकली गईं।

गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व गोवर्धन पूजा के लिए विधि-विधान से हवन हुआ। गोवर्धन पर्वत और शेषनाग की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। रुकमणि और सत्य बाबा पर आधारित नृत्य नाटिकाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गऊशाला प्रांगण में एक दिवसीय मेला लगाया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गऊशाला सभा में गोवर्धन पूजा पर वार्षिक अधिवेशन भी हुआ।

नई मंडी वकील रोड स्थित मेहता क्लब में गोवर्धन के अवसर पर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों में अनिल लोहिया, पूर्व सभासद दीपक बंसल आदि द्वारा अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नई मंडी बिंदल बाजार स्थित माता वाले मंदिर में अन्नकूट का भंडारा हुआ।

मंदिर समिति वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद सिंघल, मनमोहन सिंघल, मुकेश छारिया, प्रमोद सिंघल, सचिन सिंघल, राहुल सिंघल, प्रतीक सिंघल आदि की उपस्थिति में प्रसाद का वितरण हुआ।विश्वकर्मा एकता समिति उत्तर प्रदेश ने विश्वकर्मा चौक पर गोवर्धन और विश्वकर्मा की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।

शुक्रवार की शाम सभी घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमाएं बनाई गई। प्रतिमा के समक्ष शस्त्र-शास्त्र, गन्ना, किसानों ने अपने कृषि यंत्र रखकर पूजा की। इससे पूर्व दिन में मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण समेत इन्द्र, वरुण, अग्नि आदि देवताओं की पूजा अर्चना हुई। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। मंदिरों में अन्नकूट के कार्यक्रम हुए। अन्नकूट के रूप में कढ़ी चावल, मिश्रित सब्जियां, पूरी आदि बनाकर उनका वितरण हुआ

। रेशू विहार, लक्ष्मण विहार, एसडी न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल स्थित शिव मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित माता राजरानी मंदिर, गणेश धाम मंदिर, बालाजी धाम मंदिर, शिवचौक, आदर्श कालोनी स्थित मंदिर, डल्लू देवता मंदिर समेत, ब्रह्मपुरी, कृष्णापुरी, गांधीनगर स्थित हनुमान दक्षिणामुखी मंदिर, श्यामाश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद को ग्रहण किया।

श्री राम दरबार मंदिर दक्षिणी रामपुरी में गोवर्धन व विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का शुभारंभ भगवान गोवर्धन व विश्वकर्मा को भोग लगाकर किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
खतौली। गऊशाला में शुक्रवार को गोवर्धन पर्व पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इसके अलावा मंदिरों में भी अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। रेलवे रोड स्थित संकीर्तन मंडल की महिलाओं ने कीर्तन व भजन कर गोवर्धन की पूजा अर्चना की।

गोबर से भगवान कृष्ण द्वारा हाथ पर गोवर्धन पर्वत को धारण किए स्वरूप का निर्माण किया। ५६ प्रकार के पकवान का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी अन्नकूट का आयोजन किया। कन्याओं को जिमाया गया और प्रसाद वितरण किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 3 =