Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- मतदान केंद्र का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आगामी नगर निकाय चुनाव को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थानाक्षेत्र नई मण्डी स्थित न्यू हॉरिजन पब्लिक स्कूल मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना प्रभारी नई मण्डी महावीर सिंह चौहान, पीआरओ जोगेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केन्द्रों के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने तथा असमाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार निगरानी रखने, अराजक तत्वों को चिन्हित करने एवं विगत निर्वाचनों के दौरान पंजीकृत अपराधों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर उन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित मतदान कराने हेतु चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करे।

करने, चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता, निष्पक्षता और तटस्थता से डियूटी का निर्वाहन करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात एसएसपी द्वारा थाना नई मण्डी पर नगर निकाय चुनाव हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा धारा १०७/११६ द०प्र०सं० के अन्तर्गत १९५ लोगों को नोटिस तामील कराया जा चुका है

नोटिस तामील के उपरान्त धारा १०७/११६ द०प्र०सं० का उल्लंघन करने वाले १० लोगो को धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द कराया गया है। धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द की कार्यवाही किसी व्यक्ति को चुनाव के दौरान सार्वजनिक शांति भंग न किये जाने हेतु की जाती है, यदि फिर भी किसी व्यक्ति द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो १२२ बी द०प्र०सं० की कार्यवाही की जाएगी

मुचलके की भारी धनराशि को वसूला जाएगा। पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार गैर जमानती वारण्ट निर्गत करते हुए १४ वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इसी क्रम में ०२ लोगों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है तथा ०५ लोगों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट, २५ लोगों के विरुद्ध ११० जी सीआरपीसी एवं ०१ अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही अमल में लायी गयी है। पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध धन एवं अवैध शस्त्र आदि की रोकथाम व बरामदगी हेतु सघन चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =