Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर ली बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत नियुक्त किये गये मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 20 सितम्बर से शुरु हो रही भारतीय सेना की अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती में लगाये गये मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित समस्त मजिस्ट्रेट को बताया गया कि कई वर्षों बाद होने जा रही सेना भर्ती में अभ्यर्थियों की अधिक भीड़ रहने की पूरी सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत आपको अपने निर्धारित जोन एवं सेक्टर में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय से अपने अपने ड्यूटी स्थान पर पहुंचने, सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, शालीनतापूर्ण व्यवहार रखने, अराजक तत्वों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करनें, सेना भर्ती हेतु आए अभ्यर्थियों की हरसम्भव सहायता करने तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारीयों को अवगत कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुजफ्फरनगर शहर को ०५ जोन तथा ०९ सेक्टर में विभाजित किया गया। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में दो-दो पालियों में मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है, जो दिनांक १९.०९.२०२२ से शुरु होकर भर्ती समाप्ति तक २४ घण्टे जारी रहेगी ।

साथ ही स्टेडियम के अतिरिक्त बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन आदि शहर के ०७ मुख्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल व्यवस्थापित किया गया है एवं किसी भी आपातकालीन स्थिती में तत्काल सहायता पहुंचाने हेतु ०५ क्यूआरटी लगाई गयी हैं ।

इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भर्ती स्टेडियम, नुमाईश ग्राउण्ड तथा सेना भर्ती मार्गों एंव संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है ।मीटिंग के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अनुप कुमार सहित समस्त मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =