Muzaffarnagar News: भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड यात्रा-२०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यो द्वारा जिलाधिकारी श्री चन्द्र भूषण सिंह को सम्मानित किया गया । भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यो द्वारा जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्रभूषण सिंह को उनके कार्यालय पहुॅचकर फूल माला एवं शॉल पहनाकर कांवड यात्रा-२०२२ को शांति पूर्ण एवं सौहार्द पूर्वक पूर्ण कराने के लिए आभार प्रकट किया गया।
कार्यालय में आये हुए उक्त संगठन के पदाधिकारी/सदस्यो द्वारा बताया गया कि मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की दिन रात की कड़ी मेहनत मशक्कत पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली से कांवड़ महायुद्ध को जीतने में सफलता हासिल कर ली है वास्तव में हमारे जनपद के जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन संरक्षण में मुजफ्फरनगर जिला पुलिस एवं प्रशासन के तमाम अधिकारी गण तमाम पुलिसकर्मी तमाम कर्मचारी गण ने भरपूर मेहनत करते हुए कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने का कार्य किया एवं कांवड़ यात्रा २०२२ ऐतिहासिक सफलता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न करायी गई।
उन्होने कहां कि कांवड़ यात्रा २०२२ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं पूरे जनपद के जिला प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
जिलाधिकारी को सम्मानित करने के दौरान मोहन प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा, श्यामलाल प्रजापति, रामपाल सिंह जिलाध्यक्ष, इन्द्रमल सिंह प्रजापति प्रभारी उ०प्र०, पवन पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, सचिन प्रजापति जिलामंत्री संगठन उपस्थित रहे
जिला कारागार का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएम-एसएसपी व सिटी मजिस्टै्रट ने जिला कारागार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज दोपहर के वक्त जिला कारागार का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी विनित जायसवाल एवं सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। आला अधिकारियो ने जिला कारागार के रूटीन निरीक्षण के दौरान जेल के अस्पताल, बैरक एवं भोजनालय गृह,पाठशाला, महिला बैरक आदि चैक किए। इस दौरान जेल अधीक्षक, जेलर एवं उपजेलर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

