Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गन्ने के प्रक्षेत्र पर घोल का छिडकाव की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ना समिति रोहाना कला के ग्राम रोहाना के कृषक अध्यक्ष चौधरी सतीश भारद्वाज के द्वारा अपने गन्ने के प्रक्षेत्र पर कीट के प्रकोप की शिकायत की गई थी जिसकी जांच के लिए जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना कला सचिव प्रभारी रोहाना एवं चीनी मिल से सहायक गन्ना प्रबंधक गन्ना द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना समिति रोहाना कला के ग्राम रोहाना के कृषक अध्यक्ष चौधरी सतीश भारद्वाज के द्वारा अपने गन्ने के प्रक्षेत्र पर कीट के प्रकोप की शिकायत की गई थी जिसकी जांच के लिए जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना कला विनोद कुमार सचिव प्रभारी रोहाना एसपी सिंह एवं चीनी मिल से सहायक गन्ना प्रबंधक गन्ना संजीव चौधरी द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण किया गया।

गन्ने की फसल में स्मट का प्रकोप दिखा जिसके लिए कृषक को ऐसे पौधों को खेत से निकालकर प्लास्टिक के बैग में भर के खेत से बाहर जमीन में दबाने का सुझाव दिया गया। कृषक द्वारा यह अवगत कराया गया कि फसल पर नैनो यूरिया एवं क्लोरो साइपर के मिश्रण का छिड़काव किया जा चुका है। यह भी सुझाव दिया गया कि इसमें से खरपतवार निकलवा कर पुनः 20 से 25 दिन बाद नैनो यूरिया के घोल का छिड़काव करें।

 

चोटी भेदक कीट से होने वाले नुकसान से बचाव की दी जानकारी

खतौली।(Muzaffarnagar News) गन्ने की फसल पर चोटी भेदक कीट से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के अधिकारियों के साथ गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के वैज्ञानिकों की टीम का क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को टिप्स दिए।

संयुक्त निदेशक गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर डा वीरेश सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम तथा चीनी मिल के उपाध्यक्ष डा अशोक कुमार आदि ने खतौली चीनी मिल क्षेत्र के भैंसी, सठेडी, सरधन, तिगाई, टबीटा, शेखपुरा, गंगधाडी, गालिबपुर, चंदसमंद, आदि दर्जनों गांव का भ्रमण किया एवं स्मार्ट एवं पोक्का बोइंग बीमारियों के प्रति जागरूक किया। डा वीरेश सिंह ने टैप बोरर कीट से बचाव के लिए यथाशीघ्र खेत में कोराजन डेढ़ सौ मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से 400 लीटर पानी में मिलाकर जड़ों के पास ड्रेंचिन करने तथा सिंचाई करने की सलाह दी तथा पेड़ी फसल में फरतेरा का प्रयोग करने का सलाह दिया।

पादप रोग वैज्ञानिक अवधेश डागर ने पोका बोइंग बीमारी से बचाव के लिए एक लीटर पानी में 4 ग्राम कापर आक्सीक्लोराइड दवा को मिलाकर फसल पर स्प्रे करने की सलाह दी। चांदसमद में कृषक गोष्ठी को संबोधित किया। अशोक कुमार ने घास को निकालने निराई गुड़ाई करने के बारे में बताया। महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह, नीरज श्रीवास्तव , भूपेंद्र सिंह किसान उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =