Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के चहुमुखी विकास पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिले के चहुमुखी विकास पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान मौजूद रहे। इसके संयोजक पीयूष अग्रवाल और दीप अग्रवाल थे।

मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुजफ्फरनगर के चहुमुखी विकास पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय मंत्री व सांसद मुजफ्फरनगर डॉक्टर संजीव बालियान मौजूद रहे।

भाजपा के सदर विधानसभा से प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। शहर के प्रबुद्ध जनों से जिले के विकास पर चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के आयोजक मूलचंद रिसोर्ट के मालिक पीयूष अग्रवाल एवं दीप अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आदर सत्कार किया।

उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर एवं समाजसेवी निशांत जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज के चेयरमैन एस पी कुलश्रेष्ठ, सत्य प्रकाश रेशू, कुंज बिहारी अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक कुशपूरी, लावण्या पुरी, अमित गर्ग, अंकुर गर्ग मनीष भाटिया, नई मंडी मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, शुभम भारद्वाज, अर्जुन अग्रवाल, तरुण मित्तल, प्रवीण खेड़ा, राजीव गर्ग, केशव झाम, सुनील तायल, आशीष तोमर, प्रशांत तोमर आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =