Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया चैप्टर ने मनाया दीपावली पर्व

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया चैप्टर मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे सम्मलित सभी अतिथियो ने अपने सम्बोधन मे कहा कि त्यौहार हमें आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते है।

सभी ने एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाई दी। श्री बालाजी चौक स्थित महफिल रैस्टोरेंट मे अपने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यो के साथ गुंडविल सोसायटी मुजफ्फनगर ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मे ें मुख्य अतिथि के रूप मे नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन रहे।

इस दीपावली मिलन समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने की तथा संचालन सचिव होती लाल शर्मा ने किया। जनपद के प्रसिद्ध गीतकाकर सत्यपाल सिह एवं अनुज कुमार ने इस दीपावली मिलन समारोह मे अपने मनोहारी गीत-संगीत एवं भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सुन्दर बना दिया।

सर्वप्रथम सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। तदोपरान्त सोसायटी के रचनात्मक क्रिया कलापों पर सचिव होतीलाल शर्मा ने प्रकाश डाला। इस समारोह मे उपस्थित जन का उपहार देकर सम्मान किया तथा सब ने स्वरूचि भोज का सामाजिक समरसता के साथ आनन्द लिया।

मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह ने सोसायटी के कार्यो की सराहना की। इस कार्यक्रम का संयोजन सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य मनोहर लाल कालरा ने किया।

इस दौरान प्रमुख समाजसेवी कुंवर आलोक स्वरूप उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक अशोक कंसल, डा.मुकेश अरोरा,संदीप जैन,बोहरनलाल, कुंवरदेव राज पंवार, अरविन्द गुप्ता, अमरकांत एड.,प्रमोद मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप दास,इन्जि.लोकेश चन्द्रा आदि संस्था से जुडे पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 3 =