Muzaffarnagar News: ग्रीन लैंड हाईस्कूल में रंगोली उत्सव का आयोजन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर बच्चों ने रंगोली बनाकर अपने अपने कक्षो को सजाया । इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को विद्यालय प्रबंधक योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य व प्रधानाचार्या सुदेश रानी, आदि अध्यापिकाओ द्वारा पुरस्कृत किया गया
प्रथम स्थान कक्षा- ८की छात्राओं कु०दीपा, मानसी, द्वितीय स्थान कक्षा ५ की छात्राओं कु० ईशिका, अलिशा, वंशिका,अंशिका, तृतीय स्थान कक्षा- ६ की छात्राओं कु० नेहा, कनक व चतुर्थ स्थान कक्षा- ४की बुसरा, रिया व खुशी ने प्राप्त किया
सभी विजेताओं को प्रबन्धक योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य व प्रधानाचार्या सुदेश रानी द्वारा पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में उत्साह व उमंग पैदा करते हैं तथा तनाव को कम कर जीवन में खुशी लाते हैं
भारतीय संस्कृति में त्योहारों का अत्यधिक महत्व है ।त्योहार समाज में आपसी मतभेद को भुला कर प्रेम से मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं ।प्रधानाचार्या श्रीमति सुदेश रानी ने सभी बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी
बच्चों को पटाखे आदि से बच कर रहने की सलाह दी । उन्होंने बताया कि हर वर्ष अनेक बच्चे पटाखो में झुलसकर अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं । अंकुर मान, कोमल शर्मा, सोनी, ममता व संगीता का सहयोग रहा ।









