Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-हृदय गति रूकने से समाजसेवी आशुतोष स्वरुप का दुखद निधन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शहर गौशाला के अध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप के जेठ आशुतोष स्वरूप का आज निधन हो गया। वे लगभग ७० वर्ष के थे। पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु स्वरूप के सबसे बड़े बेटे और  पूर्व मंत्री स्वर्गीय  चितरंजन स्वरूप के बड़े भतीजे आशुतोष स्वरूप का आज दुखद निधन हो गया ,उन्हें हार्ट अटैक होने पर डॉक्टर आरबी सिंह के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशुतोष स्वरूप वर्तमान में शहर गौशाला के अध्यक्ष थे। उनके परिवार में एक भाई संजय स्वरूप बंसल का निधन पूर्व में हो चुका है, जबकि शंकर स्वरुप  बंसल शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष हैं।  अजय स्वरूप शाह जी ज्वेलर्स के नाम से भगत सिंह रोड पर प्रतिष्ठान चलाते हैं, एक भाई मनोज बंसल दिल्ली में व्यापार करते है। आज सवेरे उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास होली एंजिल्स स्कूल के सामने से प्रारम्भ हुई।
अंतिम यात्रा शहर शमशान घाट पहुंची। जहां पंडितों की देखरेख में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहां मौजूद हजारों लोगों ने उन्हे अश्रूपूर्ण नेत्रों से श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्य भई शंकर स्वरूप बंसल, अजय स्वरूप, गौरव स्वरूप, सौरभ स्वरूप बंटी, विकास स्वरूप, मनोज स्वरूप, अभिनव स्वरूप, राघव स्वरूप, सचिन जैन बंटी, नीरज अग्रवाल, मनु बंसल, दीपक बंसल, पूर्व सभासद विकल्प जैन, अनिल लोहिया, पूर्व सभासद दीपक गोयल, प्रदीप गुप्ता, आकाश कुमार, शंशाक जैन सहित भारी संख्या में शहर के राजनीतिज्ञ, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =