Muzaffarnagar News: जमियत कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भेजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जमीयत उलमा के प्रदेश सचिव मौलाना नजर मुहम्मद कासमी के नेतृत्व में दर्जनों जमीयत कार्यकर्ताओं व यूनिटों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहूंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को नूह मेवात में हिंसा की रोकथाम व मनिपुर में चल रही हिंसा को रोकने तथा महाराष्ट्र के पालघर में तीन में की गई हत्या की निंदा करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाही करने के संबंध में ज्ञापन भेजा ।
ज्ञापन में कहा गया की तीन दिन पूर्व जिला नूह में सांप्रदायिक तत्वों द्वारा भड़काऊ रैली निकालने के परिणामस्वरूप सांप्रदायिक दंगा भड़का है । जमीयत उलमा के कार्यकर्ता ने दोषी पुलिस अधिकारियों और दंगा के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा की एक दो दिन पूर्व मेवात में जुनैद और नासिर को जिंदा जलाने का आरोपी मोनू मानेसर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा था।
इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही बाहर से हथियार लेकर भीड़ के रूप में स्थानीय धार्मिक यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को रोका गया। यह अत्यंत चिंता का विषय है । ज्ञापन में महाराष्ट्र के पालघर में हुई ट्रेन घटना में मारे गए लोगों के संबंध में निंदा करते हुऐ मांग करते हुऐ कहा की दोषी पर कठोर कार्यवाही की जाये। ज्ञापन में मनिपुर में लगभग ३ महीने से हिंसा हो रही है
जिसमे हजारों लोग बेघर है और शर्मनाक वीडियो भी वायरल हो रही है ,और स्थिति नाजुक है । कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में महामहिम महोदया से भारत सरकार को निष्पक्ष कार्रवाही कराने व अमन बहाली कराने का आदेश पारित करने की मांग की है
ज्ञापन देने वालों में मौलाना नजर मुहम्मद कासमी, हाजी शाहिद त्यागी, निवर्तमान जिला महासचिव मौ०आसिफ कुरैशी बुढ़ाना, हकीम उम्मीद अशरफ महानगर अध्यक्ष जमीयत उलमा शहर मुजफ्फरनगर,कारी सलीम मेहरबान, सलीम मलिक,हाफिज तहसीन नगर महासचिव बुढ़ाना,मुफ्ती अब्दुल कादिर कासमी तहसील महासचिव खतौली,अफजाल अहमद,अब्दुल नासिर सिद्दीकी, शमीम अंसारी आदि के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

