Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वृहत वृक्षारोपण एवं छात्रों को पौधों का किया वितरण

शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में एनजीओ सार्थक के माध्यम से रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी ने वृहत वृक्षारोपण एवं छात्रों को पौधों का वितरण किया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाना है।

हरेंद्र मलिक ने  छात्राओं से अपील कर कहा की वह अपने आसपास व घर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। श्री हरेंद्र मलिक ने वृक्षारोपण को मानव जीवन के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने रोटरी क्लब सखी की अध्यक्षा नीलम गुप्ता सचिव डॉक्टर रुचि शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शिवानी अरोरा की प्रशंसा करते हुए कहा की उन्होंने विद्यालय में आकर यह जन उपयोगी कार्य कर समाज में एक विशेष स्थान बनाया है। एनजीओ सार्थक के संस्थापक अध्यक्ष कांति राठी एवं ओमकार सिंह का विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

जिन्होंने अपनी संस्था की ओर से ६०० वृक्ष प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे डॉ. पी. एस. राजवंशी ने वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पधारे महामंडलेश्वर संजीव शंकर ने कहा की सुखद जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए, साथ ही रोपित वृक्षों की कड़ाई के साथ निगरानी भी होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि ओमकार सिंह ने विद्यालय की छात्राओं को पौधों का वितरण कराया।

रोटरी क्लब अध्यक्षा नीलम गुप्ता ने कहा की क्लब समय-समय पर पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करता रहेगा। क्लब सचिव डॉ. रुचि शर्मा ने कहा आज यहां ६०० पौधों का विद्यालय में रोपण एवं छात्राओं में वितरण किया गया।

इस अवसर पर शिवानी अरोरा, लोचन बंसल, शशि सिंघल, विशाल शर्मा उपस्थित रहे। प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने आए हुए अतिथियों एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रधानाचार्या उषा अस्थाना एवं राज अकैडमी की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20755 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 16 =