Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जनपद में कोविड की वर्तमान स्थिति और तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया जी की अध्यक्षता में जनपद मे कोविड की वर्तमान स्थिति एवं तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ, आईएमए के अध्यक्ष ,सचिव तथा निजी चिकित्सालय के प्रबंधक ध् मैनेजर , गैस एजेंसी संचालकों के द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोविड की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए यदि किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई कमी है तो उसे तत्काल रुप से पूर्ण कर लिया जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कोविड की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में कुल ११२० बेड की उपलब्धता है तथा आवश्यकता पड़ने पर २१० अतिरिक्त बेेडो को बढ़ाया जा सकता है ,उन्होंने बताया कि जनपद में कुल चार ऑक्सीजन प्लांट है जो चारों प्लांट क्रियाशील है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पास ९८३ ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है, तथा ४५ वेंटीलेटर उपलब्ध है।

जनपद में जिला चिकित्सालय , जिला चिकित्सालय महिला सहित समस्त ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर कोविड जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कुल ६८८ निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है तथा जनपद में फिलहाल २४ नवंबर २०२२ से कोई भी कोविड पॉजिटिव केस नहीं आया है यदि कोई कोविड केस पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ में सैंपल भेजा जाएगा।

बैठक में श्री परमहंस मौर्य उपायुक्त उद्योग ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शरण सिंह, डॉ अरविंद कुमार, डॉ प्रशांत कुमार,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विपिन कुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शमशेर आलम ,डीपीएम विपिन कुमार, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, डीएमसी तरन्नुम ,आईएमए अध्यक्ष डॉ ललिता महेश्वरी आईएमए ,सचिव प्रदीप कुमार सहित निजी अस्पतालों की प्रबंधक एवं गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − six =