Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कम्पोजिट विद्यालय सन्धावली में मिशन शक्ति अभियान का आयोजन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कम्पोजिट विद्यालय सन्धावली में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को आत्म रक्षा व सुरक्षा हेतु महिला कल्याण विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन के माध्यम से एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया

कार्यक्रम अतिथि श्री योगेश शर्मा खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बालिकाओं से शिक्षा के साथ साथ अन्य जागरूकता सम्बन्धी अभियानों में भाग लेने की अपील की गई।

कार्यक्रम में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ जनपद मुज़फ्फरनगर ) द्वारा बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी गई। शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें आदरणीय मीरा शर्मा द्वारा सभी से अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। जिसमें बालिकाओं को अपनी व जरूरतमन्दों की सुरक्षा के लिये प्रशिक्षित किया गया।

सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन से अंकुर कुमार, संवीर कुमार,विकास कुमार,विशाल कुमार व रवि कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं राधिका, नूर, सफिया व किरण को फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाध्यापक श्रीमती सरिता बालियान द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + twenty =