उत्तर प्रदेश

Sambhal News: मर्डर की खबर छापने से नाराज रेलवे स्टेशन अधीक्षकआशीष ने पत्रकार को तमंचा निकाल दौड़ाया

Sambhal News: 10 अक्टूबर चन्दौसी थाना क्षेत्र विकासनगर, पुरानी रंजिश के चलते एक चंडौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा अपने दोनों हाथों में अवैध तमंचे लेकर जान से मारने की नीयत से एक युवक के पीछे भागते हैं और तमंचे देख पीड़ित युवक अभय गुप्ता मौके से भाग खड़ा होता है और गोली लगने के डर से एक घर में जा कर छुप जाता है। पर ये सारी वारदात एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है।

मौका पाकर पीड़ित युवक अपनी जान बचाते हुए चन्दौसी पुलिस थाने पहुंचता है और अपने साथ हुई घटना चन्दौसी थाना प्रभारी को बताता है, साथ ही CCTV फुटेज भी पुलिस को दिखाता है तो पुलिस CCTV फुटेज देखने के बाद पीड़ित का गाली गलौज, जान से मारने की धमकी आदि में मामला दर्ज कर यह कह देती है कि रेलवे स्टेशन अधीक्षक के दोनों हाथो में एयर गन थे, ना कि अवैध असलहे थे और मामले को गाली गलौज की धारा 504 ,506 में दर्ज कर मामले को खत्म ही कर देती है।

मगर CCTV फुटेज में रेलवे स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा दोनों हाथों में सफेद रंग के दो अवैध तमंचे लोड करते हुए साफ़ दिखाई दे रहे हैं और पुलिस जिन तमंचों को आरोपी रेलवे स्टेशन अधीक्षक से बरामद दिखा रही है वह काले रंग के एयर गन हैं।

 जिस युवक को रेलवे स्टेशन अधीक्षक हाथों में दो अवैध तमंचे लिए दौड़ा रहे हैं वह पेशे से एक पत्रकार है और कुछ दिन पूर्व इस पत्रकार ने एक मर्डर की खबर की सच्चाई अपने अखबार में छापी थी। उसी मर्डर के पैरोकार हैं ये रेलवे स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =