Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हत्यारा अभियुक्त गिरफ्तार, कर दी थी गाली-गलौंच कर गला दवाकर हत्या

मीरापुर।(Muzaffarnagar News)  थाना क्षेत्र मीरापुर में अभियुक्त विक्की उर्फ कौशेन्द्र ने ऋषिपाल के साथ मारपीट, गाली-गलौंच कर गला दवाकर हत्या कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा हत्यारे अभियुक्त को नगला खेपड़ पुल से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विक्की उर्फ कौशेन्द्र पुत्र जयराम निवासी ग्राम बटावली थाना बहसूमा, मेरठ। बरामदगी ०१ फावड़ा, ०४ पाउच खाली देशी शराब के गिरफ्तार अभियुक्त विक्की उर्फ कौशेन्द्र उपरोक्त खेत पर बैठकर शराब पी रहा था, ऋषिपाल अपने खेत में पानी लगा रहा था, दोनों में खेत की मेढ को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके चलते ऋषिपाल का गला दवा कर हत्या कर दी थी।

 

पुलिस बल ने चलाया कचहरी परिसर सुरक्षा हेतु चेकिंग अभियान

Muzaffarnagarमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस बल,डॉग स्क्वायड, एएस चौक टीम द्वारा जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों, अभिलेखों आदि को check किया 

डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

वारंटी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उप० नि० जितेंद्र सिंह द्वारा २७ वर्षों से पुलिस से बचता स्थाई वारंटी अपराधी मीर उर्फ मुन्ना पुत्र रियासत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता मिर्दान कस्बा व थाना सिरसाबा जनपद सहारनपुर को अभि० का मकान ग्राम शेरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *