News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गौतमबुद्धनगर एवं शामली के अभ्यर्थियों ने लगाई अग्निवीर भर्ती के लिए दौडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अग्निवीर सेना भर्ती 2025 के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के आज पहले दिन जनपद गौतमबुद्धनगर एवं शामली के अभ्यर्थियों ने दौड लगाई। सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अभ्यर्थियों ने दौड व अन्य प्रक्रिया सम्पन्न की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान के बाहर सडक पर अग्निवीर परीक्षा के लिए जनपद गौतमबुद्ध नगर एवं शामली के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड मे शामिल अभ्यर्थियों ने नुमाईश मैदान के बाहर मेन रोड से सुमन विहार तक दौड लगाई तत्पश्चात उक्त अभ्यर्थी पुनः नुमाईश मैदान पर पहुंचे। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए करीब 17000 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है। जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया के आज पहले दिन करीब 985 अभ्यथियों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को होने वाली भर्ती प्रक्रिया के कारण गुरूवार की रात मे अभ्यर्थियों को नुमाईश मैदान मे प्रवेश दिला दिया। भर्ती प्रक्रिया के कारण नुमाईश मैदान के बाहर सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। अग्निवीर परीक्षा के कारण नुमाईश मैदान व उसके आसपास सैन्य अधिकारी तथा पुलिस बल तैनात रहा। भर्ती प्रक्रिया के कारण जिला-पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थी। अग्निवीर परीक्षा के कारण मेरठ रोड पर 5 दिन पूर्व ही बैरिकेटिंग कर दी गई थी।

 

एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Regional News)। तहसील बुढाना जिला मुजफ्फरनगर में मोनू खटिक पुत्र स्वर्गीय जसवीर निवासी तहसील बुढाना 17 अगस्त दिन रविवार करबला क्षेत्र तहसील बुढाना में मारपीट से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक मोनू के घर की स्थिति ठीक नहीं है मृतक मोनू के पिता की भी मृत्यु हो चुकी है मृत मोनू का 3 साल का बच्चा है अब कोई कमाने वाला नहीं है। विश्व हिंदू परिषद ने एक ज्ञापन एसएसपी के नाम सौंपा जिसमें मृतक मोनू खटिक की हत्या में जो लोग संलग्न है उन पर ठोस कार्यवाही कराने और मृतक मोनू की पत्नी को शासन से एक सरकारी नोकरी और माता को आर्थिक मदद दिलवाने की कृपा करे। उन्होंने मांग की कि यदि इस प्रकार के गुंडों पर कार्यवाही नहीं होती तो विश्व हिन्दू परिषद् बड़ा आन्दोलन करने के लिए विवश होगा । इस दौरान संजय शर्मा, हरेंद्र राणा, अरूण चौधरी, अरूण कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।

 

मीटिंग ले एसएसपी ने दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा अभिलेखों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं शासकीय समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अर्दली रूम के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, अभिलेखों के समय से अद्यतन किए जाने एवं उनके सुव्यवस्थित संधारण हेतु संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त उर्दु अनुवादक औसाफ अन्सारी के सुपुत्र आलम अंसारी को डठठै करने व उ0नि0स0पु0 भारत भूषण की सुपुत्री कु0 अंजली सिंह को ठ।डै करने हेतु कल्याण शिक्षा निधि के अर्न्तगत मेधावी छात्र वृत्ति की धनराशि के 20-20 हजार रूपये के चेक प्रदान किये गये। महोदय द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद को प्राप्त मोबाइल फोरेसिंग वैन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा वैन में उपलब्ध उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का अवलोकन कर उनके संचालन के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान महोदय द्वारा बताया गया कि मोबाइल फॉरेन्सिक वैन के माध्यम से जनपद स्तर पर विभिन्न आपराधिक घटनाओं के वैज्ञानिक परीक्षण त्वरित गति से संपादित किए जा सकेंगे, जिससे अपराधों के अनावरण में गति एवं पारदर्शिता आएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमति इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, क्षेत्राधिकारी(प्रशिक्षु) मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

एमएसएमई इकाइयों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों के संदर्भ में आईआईए ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईंआईंए) ने माननीय मुख्य पर्यावरण अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा। एमएसएमई हितों की रक्षा हेतु स्थापित एक संस्था है, जिसका मुख्यालय लखनऊ में स्थित है तथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में इसके चौप्टर कार्यरत हैं। संस्था से लगभग 15,000 इकाइयाँ जुड़ी हुई हैं। एमएसएमईउद्यमियों की ओर से हम आपका ध्यान कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। एमएसएमई क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है। हम सभी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भली-भाँति समझते हैं और नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तथापि, वर्तमान परिस्थितियों में उद्यमियों को कुछ व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे सुझाव निम्नलिखित हैं- 1. चेतावनी व्यवस्था- उद्योगों पर सीधे जुर्माना अथवा बंदी की कार्रवाई करने से पूर्व एक बार चेतावनी देकर सुधार का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। 2. एनओसी संशोधन प्रक्रिया -जिन इकाइयों ने छव्ब् प्राप्त कर ली है और पूरी फीस जमा कर दी है, यदि उन्हें संशोधन की आवश्यकता हो तो वह संशोधन उसी जमा हुई फीस के अंतर्गत किया जाए, नई फीस न लगाई जाए।3. एनओसी शुल्क की गणना-जिन उद्योगों की एक से अधिक विनिर्माण इकाइयाँ हैं (चाहे वे उत्तर प्रदेश में हों या अन्य राज्यों में), प्रत्येक इकाई के लिए सहमति शुल्क की गणना केवल उस विशेष इकाई के पूंजी निवेश के आधार पर की जानी चाहिए जिसके लिए सहमति हेतु आवेदन किया जा रहा है। यह गणना संपूर्ण कंपनी के अचल निवेश पर आधारित नहीं होनी चाहिए। 4. प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों में निवेश हेतु प्रोत्साहन-उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, उनकी सहमति शुल्क में छूट दी जानी चाहिए। इसके अंतर्गत, प्रदूषण नियंत्रण में किए गए निवेश की एक निश्चित राशि को सहमति शुल्क की गणना में घटाया जा सकता है, जिससे उद्योगों को स्वच्छ प्रौद्योगिकी और प्रदूषण नियंत्रण उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिले। 5. फॉर्म भरने में सहायता-ईपीआर और एनओसी फॉर्म भरने की प्रक्रिया में उद्यमियों को प्रायः कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान हेतु एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया जाए जो उद्यमियों को इन फॉर्म भरने में मदद कर सके। इससे उद्यमियों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और कार्य सुगमता से संपन्न हो सकेगा।
6. श्वेत श्रेणी प्रमाणपत्र-जो इकाइयाँ श्वेत श्रेणी (व्हाइट कैटेगरी) में आती हैं, उन्हें औपचारिक रूप से “श्वेत श्रेणी प्रमाणपत्र” जारी किया जाए, ताकि निरीक्षण के दौरान उन्हें बिना एनओसी संचालित इकाई की श्रेणी में न माना जाए। 7. जिला उद्योग केंद्र से एनओसी- जिन माइक्रो और स्मॉल यूनिट्स ने जिला उद्योग केंद्र से एमएसएमई प्राप्त कर ली है, उन्हें पोलयूशन कंट्रोल बोर्ड से अलग से एनओसी लेने के लिए बाध्य न किया जाए।
8. समाधान/माफी योजना-आपके विभाग की ओर से आईआईए कार्यालय में “समाधान/माफी योजना- विवाद से विश्वास” के आधार पर एक विशेष कैंप आयोजित किया जाए। इसमें हवा और पानी (एयर एंड वाटर ) की कान्सेन्ट के आवेदन उसी समय भरवाकर तुरंत कनसेन्ट सर्टिफिकेट जारी किया जाए। इससे एमएसएमई यूनिट्स मुख्यधारा से जुड़कर कानूनों का पालन आसानी से कर पाएँगी। 9. डीजी सेट से संबंधित सुझाव -यदि किसी इकाई ने पुराने डीजी सेट की ब्वदेमदज ली थी और बाद में नया डीजी सेट खरीद लिया है, तो वही कन्सेन्ट नए डीजीसेट के लिए मान्य मानी जाए। हाल ही में कुछ इकाइयों पर पुराने डीजी सेट को लेकर भारी जुर्माना लगाया गया है। चूँकि उन्होंने नया डीजी सेट खरीद लिया है, अतः ऐसे मामलों में उनके जुर्माने माफ किए जाएँ। 10. राजस्व का स्थानीय उपयोग- सहमति आदि से जो राजस्व किसी विशेष शहरध्जनपद से एकत्र होता है, उसका उपयोग उसी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी उपकरणों तथा व्यवस्थाओं पर किया जाना चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यावरणीय सुधार सुनिश्चित हो सकेगा

 

डी.फार्मा द्वितीय वर्ष का रिजल्ट घोषित
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज में अध्ययनरत डी. फार्मा के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है। जिसमें प्रतीक वर्मा टॉपर रहा। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्नन देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ ने घोषित किया। डी०फार्मा द्वितीय वर्ष के प्रतीक वर्मा 75.91 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा वही तनु कनौजिया ने 75.73 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं केशर नामदेव ने 75.04 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
कॉलेज निदेशक डा० अरविन्द कुमार ने छात्रों को उनके परीक्षाफल पर बधाई दी और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परीक्षाफल पर सभी छात्रों ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया।इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डा० वैशाली, डा० भुवनेन्द्र सिंह, डॉ निशा सिंह, डॉ पोपिन कुमार, डॉ० प्रवीन कुमार, डॉ हुमा सैफी, डॉ० पायल दीपक, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, दीपिका, संजीव रतन तिवारी, कुलदीप सैनी, मौ० जूबैर, मिनाता, नसीम अहमद, ईशान अग्रवाल, पल्लवी, अंशु पंवार, प्रभा, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विंनर्य कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माथूर, शुभम आदि उपस्थित रहे।

 

सहारनपुर स्थानान्तरण होने पर हैड कसॅस्टेबल को दी विदाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने हैड कॉस्टेबल रोहित तेवतिया के सहारनपुर स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय की हेड कांस्टेबल रोहित तेवतिया वर्ष 2015 से मुजफ्फरनगर में तैनात थे और यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान में सार्थक भूमिका निभाते हुए अपराधियों को सबक सिखाया व कई बार मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली से घायल हुए और अपने ड्यूटी एवं फर्ज को बखूबी निभाया।आज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया व वर्ग वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस स्टाफ और ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने कहा कि हैड कांस्टेबल रोहित तेवतिया ने हमेशा एक टीम वर्क भावना के साथ काम किया जो काम उनको सौपा गया उसमे अग्रणीय भूमिका भी निभाई है। उनके स्थानांतरण की खबर से स्टाफ में निराशा का माहौल है। समारोह में सभी ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। थाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके साथीगण भावुक हो गए।इस विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें सच्चा जनसेवक बताया। फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

नवनिर्मित सड़क का पालिका चेयरमैन ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। बच्चन सिंह कॉलोनी वार्ड 22 सभासद पूजा पाल जी के वार्ड में नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सड़क के कार्य का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी द्वारा किया गया। जिसमे साथ में सभासदपति कपिल पाल जी, भाजपा कार्यकर्ता जनार्धन विश्वकर्मा, नगर पालिका श्रम् कपिल कुमार व अन्य वार्ड के माननीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

विश्व हिंदू शक्ति भारत संगठन की बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू शक्ति भारत संगठन की एक बैठक का आयोजन कृष्ण पुरी कार्यालय पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने की एवं संचालन संगठन जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने किया। बैठक में संगठन के कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने बताया कि संगठन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कार्य कर रहा है जिसमें गौ सेवा समाज सेवा हिंदू राष्ट्र जनसंख्या नियंत्रण के लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है साथ ही संगठन द्वारा समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम एवं हिंदू जागरूक अभियान किया जाता है संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने बताया जल्द ही संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे बैठक में इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंघल महिला मोर्चा से काजल बहेलिया कोमल बहेलिया अजय कुमार रुद्र तोमर झकसी राम अवतार अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

जनसमस्याएं सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर ने जनसमस्या सुनकर उनका निस्तारण कराया। शासन के निर्देशों के अनुपालन मे होने वाली जनसुनवाई के तहत एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी ने तहसील सदर स्थित अपने कार्यालय पर नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा उनमे से अधिकतर समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ शेष रह गयी समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर ! नेशनल सिंगिंग उत्तर प्रदेश प्रभारी मोहन अरोरा ने बताया कि विद्या मंदिर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दूधली (चरथावल ) में संपन्न हुई जिसमे कुश्ती में मुजफ्फरनगर के यूवराज शुभम लक्की ने प्रथम, यश रोहित ने दूसरा ेस्थान तथा 400 मीटर दौड़ में सावन ने पहला, लम्बी कूद – 200मी दौड़ में प्रज्ञा क्रमसे तीसरा व दूसरा ेस्थान तथा 400मी दौड़ में दीपाली लवी ने दूसरा , 600मी दौड़ में शुभाकर ने दूसरा, शिवम पुंडीर ने चक्का फेंक व उची कूद में पहला व लंबी कूद में दूसरा और खुशी ने लम्बी कूद व चक्का फेंक में पहला तथा गोला फेंक में दूसरा ेस्थान प्राप्त किया ! चौम्पीयन बने शिवम भैया व खुशी बहन को स्कूल प्रबंधक अजब सिंह व प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने टुॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ,!

 

किसानों के साथ हुई लाठीचार्ज के विरोध में हुई बैठकMuzaffarnagar News
सिसौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  देहरादून जा रहे किसानों पर बहादराबाद टोल प्लाजा पर हुई लाठी चार्ज के संबंध में व आगामी 24 तारीख को डिप्टी चीफ मिनिस्टर जम्मू कश्मीर किसान भवन सिसौली पर पहुंचेंगे। इसी संबंध में भारतीय किसान यूनियन के देवीलाल पुस्तकालय में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों पर हुई लाठी चार्ज की निंदा की उन्होंने कहा की किसान एक है, संगठित है लाठी चार्ज के विषय में जो भी फैसला लिया जाएगा वह वहां की किसान कमेटी लेगी । भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि आगामी 24 तारीख को डिप्टी चीफ मिनिस्टर जम्मू कश्मीर सुरेंद्र सिंह सिसौली स्थित किसान भवन पर पहुंचेंगे जिसकी तैयारी के लिए बैठक की गई उनके आने से किसान बड़ी संख्या में सिसौली पहुंचेंगे क्षेत्र के सभी गांव खाने की व्यवस्था के लिए भंडारों का आयोजन करेंगे । वाहनों की पार्किंग के लिए शाश्वत पब्लिक स्कूल, डी ए वी पब्लिक स्कूल का ग्राउंड, बस स्टैंड आदि स्थानों को चिन्हित किया गया। चौधरी गौरव टिकैत ने बताया की वालंटियर तैयार किये जा रहे हैं अनुशासन का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा बैठक में सीओ फुगाना रुपाली राव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में चौधरी अर्जुन बालियान , अभिजीत बालियान , बिजेंद्र सिंह , कमल मित्तल,गौरव बालियान आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

 

फांसी लगा पेड पर लटका मिला शव
छपार। (Regional News)।पेड पर युवक का फांसी लगा शव लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के जंगल मे करीब 40 वर्षीय युवक का शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतों मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक कुतुबपुर निवासी बताया जा रहा है।

 

भगवान श्रीकृष्ण का शिव मंदिर में छठी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण जी का छठी पर्व प्राचीन शिव मंदिर छोटा केदारनाथ जानसठ तिराहे पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उपस्थित रही, महाआरती के पश्चात् कढ़ी चावल और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में महाआरती में मुख्य रूप से विवेक रहेजा, अनिल कुमार पुंडीर, मदन छाबड़ा, ध्रुव सपड़ा, डॉक्टर मनोज कुमार बागड़ी, मोहित रहेजा, गुरुदत्त अरोरा, कन्नू अरोरा, रजत ग्रोवर,राजेंद्र सैनी, सचिन साहनी, गोरी शंकर गौरी, अनिल नागर, कार्तिक कश्यप, सुमित कश्यप, वंश कश्यप, अभिषेक कौशिक, नीरज जुनेजा, प्रगति प्रजापति, पंकज वर्मा, प्रशांत पंडित, सिमरन सैनी, हर्ष सैनी , मदन लाल रहेजा, उमेश त्यागी,राधिका सोनी, अक्षित जैन , पंकज शर्मा अन्य मंदिर समिति के सदस्य गण श्रदालुओं ने प्रसाद वितरित कर प्रभु का आर्शीवाद लिया..

 

अग्निवीर सेना भर्तीः व्यवस्थाओं का जायजाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रात्रि को जनपद मुजफ्फरनगर में प्रचलित अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नुमाईस ग्राउण्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गजेन्द्र पाल सिंह द्वारा अधिकारीगण के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेस ट्रैक, बेरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। साथ ही अधिकारिगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु बनाए गए ड्यूटी प्वाइंट्स को चेक कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में अधिकारीगण द्वारा भर्ती हेतु आए अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जानकर उन्हें आश्वस्त किया गया कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है और सभी व्यवस्थाएँ पर्याप्त रूप से सुनिश्चित कर ली गई हैं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

लाठीचार्ज की भाकियू अम्बावता ने की निंदा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाकियु अम्बावता जिला अध्यक्ष चौधरी जीशान सिद्दीकी ने कहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व मे बहादराबाद टोल पर पीड़ितों की आवाज उठाने वाले किसानो पर पुलिस द्वारा जो बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज हुआ वह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह कृत्य उत्तराखंड के शासन प्रशासन ने किसानों के साथ किया हैं जबकि किसान स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर देहरादून जाकर उत्तराखंड शासन प्रशासन के सामने अपनी बात रखना चाहते थे वहां के शासन प्रशासन निहत्ते किसानों के प्रति तानाशाही रवैया दिखया यह अंग्रेजी हुकूमत सरकार की याद दिलाता है भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन इस घटना की कड़ी निंदा करता है और जल्द ही निहत्ते किसानों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता है

 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षणMuzaffarnagar News
चरथावल। (Regional News)।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा विगत दिवस जनपद के ब्लॉक चरथावल अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा विगत दिवस जनपद के ब्लॉक चरथावल अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गयाॉ निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निम्न स्थिति पाई गई-
1. प्राथमिक विद्यालय दूधली- 2 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में कुल नामांकित 86 बच्चों के सापेक्ष 72 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंड वॉश यूनिट तथा हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में हैं।
2. उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) गुनियाजुड्ड़ी के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, विद्यालय में नामांकित कुल 148 बच्चों के सापेक्ष 131 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। बालक बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट तथा हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं। 3. उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) बिरालसी के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती श्वेता राठी सहायक अध्यापक बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, विद्यालय में नामांकित कुल 124 बच्चों के सापेक्ष 89 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। बालक बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंड वॉश यूनिट तथा हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं। 4. उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) नगला राई के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती सरिता रानी सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, विद्यालय में नामांकित कुल 417 बच्चों के सापेक्ष 354 बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। बालक बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंड वॉश यूनिट तथा हैंडपंप व समरसेबल क्रियाशील अवस्था में हैं।
5. ब्लॉक संसाधन केंद्र चरथावल पर समस्त शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय (20.08.25-25.08.25) प्राथमिक स्तर के बच्चों में पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय कौशल विकसित करने पर केंद्रित बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्रशिक्षण(थ्स्छ) संचालित पाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों में बुनियादी शिक्षा प्रदान करना एवं सामाजिक, भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना है, हम एक दूसरे के साथ अपने विचारों को साझा करें
कि बच्चों के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में कौशल निश्चित करने के लिए प्रभावी तरीके यथा टीएलएम, कहानी सुनाना व खेल आधारित गतिविधियां उपयोग में लाई जाएं।
6. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमीगढ़, चरथावल के निरीक्षण के दौरान कक्षाएं संचालित मिली, बालिकाओं के उपयोग में लाये जाने हेतु शौचालय, स्नानागार, स्वच्छ जल व्यवस्था हेतु हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में हैं। खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में है। बालिकाओं को भोजन नियमित, गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मात्रा में दिया जा रहा है। विद्यालय परिसर के अंदर रसोई एवं भंडार गृह के पीछे की ओर की साफ सफाई हेतु वार्डन को निर्देशित किया गया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + seventeen =