Muzaffarnagar News: चुनाव सम्पन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली, प्रत्याशियों ने थकान उतारी
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न होने पर एक और जहां अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी और पिछले करीब एक माह से दिन रात चुनाव मे लगे विभिन्न प्रत्याशियों मे से किसी प्रत्याशी ने देर तक सोकर अपनी नींद पूरी की तो किसी ने परिवार के साथ समय बिताया। वहीं दूसरी और किसी ने अपने समर्थको तथा पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ चुनावी घटाजोड बैठाया।
जनपद मे बीते दिन हुए मतदान के बाद किसी प्रत्याशी ने नींद पूरी की थकान उतारी तो किसी ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न बूथो पर हुए मतदान को लेकर चुनावी आंकडे फिट करते हुए अपने पक्ष में संभावित मतदान का घटाजोड लगाया। पिछले करीब एक माह से चुनाव भागदौड मे व्यस्त रहे प्रत्याशियों मे से किसी प्रत्याशी ने अपने परिवार के बीच समय बिताया।
चुनाव समाप्त होने के साथ ही चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। नगर की चाय,पान की दुकानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड तथा बाजार मे हर कहीं चुनावी चर्चा रही। आमजन मे चुनाव को लेकर चर्चा रही कि अमुक क्षेत्र मे उक्त प्रत्याशी को बढत मिली तथा अमुक क्षेत्र में मतदाताओं मे उत्साह कम रहा। अपने प्रत्याशी समर्थक चुनाव को लेकर आंकडे फिट करते नजर आए।
विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म रहा। राजनीति मे रूचि रखने वाले तथा राजनीति के जानकार जनपद मे सभी 06 विधानसभाओ मे हुए मतदान तथा चुनावी रूझान पर चर्चा करने मे मश्गूल रहे। हालांकि चुनाव मे कुछ निश्चित नही होता। यह सिर्फ और सिर्फ पूर्वानुमान का विषय है। कि जनपद मे हुए चुनाव मे किस प्रत्याशी की क्या स्थिती रही होगी। क्षेत्र की जनता मे सम्बन्धित प्रत्याशी के प्रति अथवा राजनैतिक दल के प्रति क्या विचारधारा है।
यह भी विचारणीय बिन्दु है। इस चुनावी चकलस में भाजपा व गठबंधन प्रत्याशियो को लेकर भी अच्छी खासी चर्चा रही। कोई भाजपा के पक्ष मे अपना तर्क रखता नजर आया तो कोई गठबंधन की बढत को अनुमानित करता रहा। चुनावी चर्चाओ मे तर्क-वितर्क के दौरान जातिवाद,क्षेत्रवाद तथा विकास कार्यो आदि विभिन्न मुददो पर चुनावी चर्चा रही। जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र मे भी चाय वालो,पनवाडी,बाजार तथा चौराहो के आसपास खडे लोग सिर्फ यही चर्चा करते नजर आए कि किस विधानसभा पर लगभग कितने प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव के दौरान प्रत्याशी/पार्टी को लेकर मतदाताओ का क्या रूझान रहा। युवा वर्ग ने रोजगार के नए अवसर अथवा शिक्षा नीति आदि विषयों,विकास कार्यो आदि को दृष्टिगत अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सिर्फ बाजार मे ही नही अपितु गली मौहल्लो की दुकानो व घरो मे भी कुछ लोग अपने परिवार के साथ चुनाव सम्बन्धी चर्चा मे व्यस्त रहे।
10 फरवरी 2022 को हुए मतदान के बाद अब चुनावी नतीजे आने मे पूरा एक महीना है। अर्थात आगामी 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी तथा प्रदेशभर मे चुनावी नतीजों का घोषणा होगी। फिलहाल सभी मतदाताओ के भाग्य का फैसला मतपेटियों मे कैद है।

