समाचार (Muzaffarnagar News)
आज बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षितः योगी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)तीर्थस्थली शुकतीर्थ का अपना पौराणिक इतिहास है शुकतीर्थ का करीब पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास है इस पावन धरा पर मैं गंगा मैया को कोटि कोटि नमन करता हूं। मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के मैदान में भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक श्रीमती मिथलेश पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पौराणिक तीर्थस्थली शुक्रताल का अपना इतिहास है यहां 5000 वर्ष पूर्व महाराज परीक्षित को इस पावन धरा पर शुकदेव महाराज ने भागवत कथा सुनाई थी ये पावन कथा पांच हजार वर्ष से सनातन धर्म की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हुए जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित करती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के बड़े से बड़े कथाव्यास शुकतीर्थ पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा सुनाते है ये हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान बहुत ही पावन पर्व है इस पर्व पर मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा आसपास के श्रद्धालु गंगास्नान के लिए शुकतीर्थ या गढमुक्तेश्वर में जाते है वहां पर प्रवास करते है उन सभी की आस्था का सम्मान हो भारत निर्वाचन आयोग ने उन सभी श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए मतदान की तिथि को आगे बढाकर 20 नवम्बर कर दिया है उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि परंतु समाजवादी पार्टी ने इसका भी विरोध किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा व कांग्रेस में एक प्रकार का तलाक सा हो गया है। दोनों में फिर से खटपट शुरू हो गयी है क्योंकि लोकसभा चुनाव में इन्होंने कहा कि था कि खटाखट, खटाखट। अब दोनों में खटपट शुरू हो गयी है। मौका है अब इस समाजवादी पार्टी का सफाचट कर दें। ये वो ही सपा है जिसका प्रत्याशी मुजफ्फरनगर दंगे का सरगना है। दंगाईयों को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर सपाई सम्मानित करते है। सपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं थी, किसान पूरी तरह से परेशान था, नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर था, व्यापारी अपना व्यापार समेटकर उत्तर प्रदेश छोडने के लिए मजबूर था और समाजवादी पार्टी समाज के बाटकर सत्ता संचालन करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही थी। पिछले साढे सात वर्ष के अंदर भाजपा की सरकार प्रदेश में है आपने देखा होगा कि बेटियों और बहन की इज्जत के साथ यदि केई खिलवाड करेगा तो ये उसे मालूम है कि उसकी कीमत किस रूप में चुकानी होगी। व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने का क्या अंजाम भुगतना हेगा, एक अन्नदाता किसान के पशु के चुराने की कीमत क्या चुकानी होगी, उसे ये मालूम भी है दंगों की कीमत किस रूप में चुकानी होगी। अब तो कैराना में पलायन नही ंहो रहा है यहां व्यापार फल फूल रहा है। अब तो रेपिड रेल भी मेरठ से दिल्ली की दूरी तय करेगी ईश्वर चाहे तो मुजफ्फरनगर में भी बहुत जल्दी रेपिड ट्रेन दौडेगी। सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर में शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी बनाई है। अन्नदाता को 1995 से 2017 तक 22 वर्ष में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ इससे कई ज्यादा हमने सात वर्ष में करीब 2 लाख 53 हजार करोड रूपये का गन्ना भुगतान किसानें के खातों में भेजा। किसान सम्मान निधि का किसानों के आज सीधे लाभ मिल रहा है। आज सरकार में युवाओं के तमाम प्रकार के कार्यक्रम आगे बढाये है स्मार्ट फोन देकर डिजीटल सक्षम किया जा रहा है। कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए चलाई गयी है। किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की इस पावन भूमि से किसानों की सेवा की हमने अपने मुहिम की शुरूआत की थी। पूर्व में मैं मुजफ्फरनगर एक बार आया था एक कार्यकर्ता कह रहा था कि एक नारा चलता था वो नारा होता था जिस गाडी पर सपा का झंडा समझो बैठा है कोई….। बहनों भाईयों मैं कहना चाहता हूं कि जहां दिखे सपाई वहां पर बिटिया घबराई। अयोध्या का नजारा आपने देखा होगा। ये आस्था के साथ खिलवाड करने वाले लोग है बेटियों की सुरक्षा पर सेंध लगाने वाले लोग है समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैन्डल को देखे कितनी घटिया स्तर की बात ये लोग करते है। डबल इंजन की सरकार बेटियों और बहूंओं की सुरक्षा से खिलावड नहीं करने देगी। अन्नदाता, व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने नही देगी युवाओं की नौकरियों से भी खिलवाड नहीं करने देगी। अभी तो नई खबर आने वाली है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 60 हजार 255 पुलिस भर्ती के परिणाम आने वाले है। मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुंलदशहर आदि के युवा बडे पैमाने पर भर्ती होते है। ओलम्पिक में, एशियन गैम्स में, वर्ल्ड चैम्पियनशिप कामन वैल्थ में मैडल जीतता है तो उसे सरकार द्वारा सम्मान किया जाता है। हमे गुंडे और दंगाई नहीं चाहिए, हमे अराजक तत्व नहीं चाहिए, भाजपा की नेतृत्व की एनडीए सरकार ही ये सभी कार्य कर सकती है। हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह जी है, हमारे आदर्श धन सिंह कोतवाल गुर्जर है हमारे आदर्श वे महापुरूष है जिनका सब कुछ मातृभूमि के लिए समर्पित हुआ है। हमारे आदर्श भारत माता का लाल है जो देश की रक्षा करते करते अपने प्राणों का बलिदान कर रहा है ये सभी हमारे आदर्श है। मोदी जी ने जब कोई योजना चलाई तो योजना का नाम सबका साथ सबका विकास है। सुरक्षा सबकी, सम्मान सबकी लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। एनडीए ने राष्ट्रीय के लोकदल के श्रीमती मिथलेश पाल जी को आपके बीच प्रत्याशी बनाकर भेजा है। एक सरल नारी के रूप में ये आपके बीच में सेवाभाव के लिए कार्य करेगी। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि मिथलेश पाल जी को प्रत्याशी बनाया इसका आभारी हूं। जनता जर्नाधन की इच्छा के अनुरूप एक ऐसा प्रत्याशी बनाया जो भावनाओं को समझे। मिथलेशपाल जी ने हमेशा निष्ठाभाव के साथ सेवा की है। आप सबको आश्वस्त करने के लिए आया हूं विकास और सुरक्षा का दायित्व हम पर छोड दीजिए आप प्रत्याशी को जिताकर अपना आर्शीवाद दीजिए। देश आज निर्णायक मोड पर खडा है जिस मोड पर आज देश खडा है वहां पर पीएम के नेतृत्व में भारत को दुनिया के बडी ताकत के रूप में आवश्यक है कि डबल इंजन की सरकार के ओर अधिक ताकत मिले। एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश ऊंचाईयां छू रहा है। आपने हाल ही में जम्मू कश्मीर विधानसभा के अंदर उनको देखा होगा जिन्होंने कहा है कि हम धारा 370 को फिर से लगायेंगे। वे आतंकवाद के बढावा देना चाहते है हम आतंकवाद का खात्मा कर रहे है। पाकिस्तान के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग हमे बर्दाश्त नहीं होगे। किसी भी प्रकार की चोट को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। सपा राष्ट्र की एकता व अखण्डता के साथ खिलवाड कर रही है। लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह करने का काम किया। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बारे में संविधान के बारे में झूठ बोलकर गुमराह करने का काम किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी झूठ बोलकर जनता के गुमराह कर रही थी दूसरी तरफ खटाखट योजना से लोगों के बहका रही थी मोदी जी का आप सभी ने लगभग साढै दस साल का कार्य काल देख लिया है। चो. चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम 1980, 1985, 1990 में होना चाहिए था लेकिन एक लम्बे समय के बाद यह कार्य हुआ है जिससे देश का मान बढा है। मेरठ के धन सिंह कोतवाल महान क्रांतिकारी को हम नमन करते है। ये हमारा सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश का पहला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी हम मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की सरधना सीट पर ही बना रहे है। हॉकी के जादूगर के नाम पर यह मुजफ्फरनगर में खिलाडियों को यूरोप की सुविधा मिलेगी। मुजफ्फरनगर ने दंगों की आग को झैला था आज मुजफ्फरनगर का विकास दुनिया तक पहुंच रहा है 20 नवम्बर को झुकना नहीं है अफवाहों पर नहीं जाना है 2013 के दंगों के याद रखना है विपक्ष के अरमानों पर पानी डालने के लिए हम हैण्डपम्प लेकर आये है। दंगाईयां के बारूद पर गिरेगा हैण्डपम्प का पानी। इसके साथ ही यहां पर सरकार के सहयोग के लिए श्रीमती मिथलेश पाल के जिताकर भेजना है। भाषण के अंत में हाथ उठाकर सहयेग की अपील की और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के साथ व गंगे मैया की जय के साथ श्रीराम के जयकारे के साथ भाषण को विराम दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,प्रदेश के राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, सिवालखास विधायक गुलाम मौहम्मद,विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व सांसद मलूक नागर, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चन्दन चौहान,रालोद नेत्री श्रीमति रमा नागर, खतौली विधायक मदन भैया, पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह, एलएलसी विरेन्द्र सिह, एमएलसी श्रीमति वन्दना वर्मा, विधायक राजपाल बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, मीरापुर विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र चेयरमैन, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, युवा युवा मोर्चा नेता सुखवेन्द्र सोम, पूर्व सांसद के.पी.मलिक, सुभाष यदुवंशी, युवा मोर्चा के महामंत्री सुनील सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता देवव्रत त्यागी, नवीन सैनी, भाजपा नेता संजय गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने की तथा संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी ने किया।
संविधान खतरे में है का नारा देने वाले लोग संविधान को कुछ नहीं मानतेः जयन्त
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सरकार विकास के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग किसान, मजदूर, युवा, छात्र, बुजुर्ग सभी के हितो ंको ध्यान में रखते हुए कार्य योजनाएं बनाई गयी है जिनका पात्र व्यक्तियो को लाभ मिल रहा है। कस्बा मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के मैदान में रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए रालोद प्रमुख एवं केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने उक्त उद्गार व्यक्त किये। जयंत चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का चहुंमूखी विकास हो रहा है उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत जनभावना का सम्मान करते हुए जब चुनाव आयोग ने चुनाव आगे बढाने का निर्णय लिया तो विपक्ष के नेताओं को हजम नहीं हुआ और विपक्ष ने इसका भी विरोध किया। संविधान खतरे में है का नारा देने वाले लोग संविधान को कुछ नहीं मानते वे चुनाव आयोग के निर्णय को भी गलत बता रहे है। जयंत चौधरी ने कहा कि योगी जी के कार्यकाल में सबसे बड़ी खूबी है कि कोई पक्षपात नहीं हो सकता कानून व्यवस्था बहुत मजबूत है। नियम कानून के तहत सभी कार्य होता है। ससंद में ऐसा कानून नहीं बना जो संविधान के अनुरूप न हो जो संविधान संविधान कहते है वे कानून की धज्जिया उडाने में सबसे आगे है। ऐसे लोग तरह तरह की बाते करते है। जयंत चौधरी ने कहा कि ये मेहनती किसानों का क्षेत्र है यहां किसी से भी अगर मैं पूछता था तो वे गन्ना भुगतान की बात करते थे प्रदेश के किसानों को आज समय से गन्ना भुगतान हे रहा है। जयंत चौधरी ने कहा कि मीरापुंर विधायक रहते हुए चंदन चौहान की मांग पर योगी जी ने मोरना चीनी मिल का विस्तार किया। चौ. चरण सिंह जी हमेशा अच्छे लोगों का चयन करते थे उन्होंने कहा कि यदि नेता भ्रष्ट होगा तो आपकी क्या सुनवाई होगी? योगी जी हमेशा मुस्कुराते रहते है सेवाभाव से कार्य करते है। मिथलेश पाल जी के लिए मैं अब तक 56 गावोंं में गया हूं मिथलेश पाल की कभी भी किसी ने हमसे कोई शिकायत नहीं की वे बहुत अच्छी प्रत्याशी है। अच्छी प्रत्याशी है तो क्षेत्र का विकास कोई रोक नहीं सकता साथ ही क्षेत्र में भाईचारा कायम रहेगा। मोदी, योगी जी की सरकार जो काम कर रही है उसका संबंध मुजफ्फरनगर से भी है क्योंकि मुजफ्फरनगर में भी सरकार की तरफ से विकास कार्य कराये जा रहे है। शिक्षा विभाग अच्छा कार्य कर रहा है, यूपी अच्छा माडॅल तैयार कर रही है आज सरकारी स्कूल का कायाकल्प हुआ है। दूसरे राज्य के शिक्षामंत्री को हम बताते है कि हमारी यूपी में ये सब कुछ चल रहा है। यूपी सरकार 17 मैडिकल कालेजों का इस वर्ष निर्माण करेगी। यूपी में सवा पांच करोड आयुष्मान कार्ड बन चुके है। बुजुर्गा का हमारे यहां बहुत सम्मान है पगडी के साथ सम्मान करना यहां के लोग अच्छी तरह से जानते है। बुजुर्गो के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना कारगर साबित हो रही है। यह एक शानदार कवच है। खिलाडियां को पहले कोई पूछता नहीं था प्रीतिपाल ने दो मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मैं प्रीतिपाल व उनके परिवारजनों को उनकी इस उपलब्धी के लिए बधाई देता हूं। जयंत चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में 14 स्टेडियम बनेंगे हर जिले में मिनी स्टेडियम बनेंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि आपके लोकसभा क्षेत्र सरधना में प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी बनेगी। आप लोगों ने हमेशा मुझे प्यार दिया है आप लोगों ने चौधरी अजित सिह को भी बेहद सम्मान दिया उनका इस क्षेत्र से बेहद लगाव रहा है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी आपका प्यार व आर्शीवाद हम पर इसी प्रकार बना रहेगा। उन्होंने मंच के माध्यम से जनता से अपील की कि रालोद-भाजपा प्रत्याशी मिथलेश पाल को जिताकर सरकार के हाथों को मजबूत बनाये।
नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री काकोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने किया पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गाडियों में प्रयोग होने वाला, नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 05 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार। कब्जे से भारी मात्रा में गाडियों में प्रयोग होने वाला नकली यूरिया, यूरिया बनाने के उपकरण तथा 01 मालवाहक टैम्पों बरामद। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर ब्योम विंदल के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गाडियों में प्रयोग होने वाला नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए, 04 शातिर अभियुक्तगण को दौराने चौकिंग बुढाना मोड व 01 अभियुक्त को खांजापुर स्थित गोदाम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में गाडियों में प्रयोग होने वाला नकली यूरिया, यूरिया बनाने के उपकरण, 01 छोटा टैम्पों बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 445/2024 धारा- 319(2),318(4),317(2),338,336(3),340(2),61 बीएनएस व धारा 63ध्65 काँपी राइट अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 07 नवम्बर को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बुढ़ाना मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चौकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक मालवाहक वाहन में कुछ लोग गाड़ियों में प्रयोग किये जाने वाले यूरिया (नकली) को लेकर आने वाले है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को चौकिंग हेतु रूकवाया गया।
वाहन में 04 व्यक्ति सवार थे तथा टाटा मोटर्स व आयशर मोटर्स कम्पनी की यूरिया की बाल्टी लदी हुई थी। जिनके बारे में जानकारी करने पर पता चला कि ये सभी नकली यूरिया का बाल्टी है जो कि खान्जापुर के जंगल में स्थित फैक्ट्री में निर्मित की गयी है। पुलिस टीम द्वारा खान्जापुर स्थित फैक्ट्री से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा भारी मात्रा में नकली यूरिया बनाने के उपकरण बरामद किये गये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण फरीद पुत्र याकूब निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सूजडू थाना खालापार, सन्नवर पुत्र नुसरत निवासी ग्राम ढ़ासरी थाना ककरौली, विश्वास पुत्र जगपाल निवासी ग्राम लडवा थाना तितावी, सचिन पुत्र गुल्लु निवासी रहमतपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। हाल पताकाशीराम कालौनी खान्जापुर बुढाना मोड कोतवाली नगर, पारस पुत्र सहेन्दर निवासी लडवा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त पारस उपरोक्त द्वारा बताया गया कि खांजापुर के जंगलो में मेरी हर्षित एन्टरप्राइजेज के नाम से डाओनेड वॉटर की फर्म है। मार्किट में टाटा मोटर्स डीजल एग्जास्ट व आयशर इको मेक्स कम्पनी के यूरिया की मांग बहुत अधिक है। जिसको देखते हुए मैं अपने साथी विश्वास व सचिन कम्पनी में नकली यूरिया तैयार करता हूं। नकली यूरिया की पैकिंग के लिये बार कोड, बाल्टी, ढक्कन व हैण्डल आदि हम लोग दिल्ली में रहने वाले पप्पू से खरीदकर लाते है तथा उन बाल्टियो में माल भरकर उसपर टाटा मोटर्स व आयशर का लेवल, बार कोड लगाकर हूबहू असली जैसी पैकिंग कर देते हैं। हमारे साथी फरीद व सन्नवर गाडी से माल को ले जाकर बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व हाईवे के किनारे ढ़ाबो पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। जिसे हम आपस में बांट लेते हैं। जिसके कब्जे से 01 अशोक लीलैण्ड छोटा टैम्पो, 03 मोबाइल फोन।, 72 बार कोड, 02 बिल, 01 कच्चा बिल, 01 बिल बुक, 70 सफेद बाल्टी टाटा मोटर्स डीजल एग्जास्टर नकली यूरिया, 01 सफेद बाल्टी टाटा मोटर्स डीजल एग्जास्टर असली यूरिया, 02 काली बाल्टी आयशर इको मेक्स नकली यूरिया, नकली यूरिया बनाने के उपकरण। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, उ.नि. ज्ञानेद्र सिंह, अखिल चौधरी, प्र.उ.नि. आशीष खोखर, है. का. अमरदीप सिरोही, भूपेन्द्र एसओजी टीम, हैका. जोगेंद्र, पिन्टू एसओजी, है0का0 चालक राजीव भारद्वाज एसओजी टीम, का0 हरिशंकर, का0 कोहित कुमार, राहुल कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।
पांचवे दिन भी धरना जारी
केन्द्रीय संघर्ष समिति के आहवान पर अधिवक्ताओ ने जताया रोष
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गाजियाबाद प्रकरण पर अधिवक्ताओ का विरोध प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी रहा। हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे 29 अक्टूबर 2024 को जनपद गाजियाबाद मे अधिवक्ताअों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मे कचहरी प्रागण मे एकत्रित सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर एवं जिला बार संघ के संयुक्त तत्वाधान मे एकत्रित अधिवक्ताओ ने कचहरी परिसर मे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी अधिवक्ताओ ने गाजियाबाद प्रकरण की कडे शब्दो मे निन्दा व भर्त्सना करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की। सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक,जिला बार संघ के महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक,सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, प्रेमदत्त त्यागी, अनिल दीक्षित, ओमकार तोमर, जितेन्द्र पाल सिंह, प्रदीप मलिक, प्रवीण खोखर, मन्नवर बालियान, अश्वनी शर्मा, राकेश पाल, आजम अब्बास, संदीप त्यागी, सतीश लाटियान, राहुल चौधरी, अरूण धावाल, संजीव प्रधान आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
गीता पाठ का हुआ आयोजन
ंमुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष मे मनकामनेशवर मन्दिर,भरतिया कॉलोनी मे शोभा यात्रा एवं भव्य गीता पाठ। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6ः30 से विद्वान पंडित अरुण मिश्रा जी के सौजन्य से मनकामनेशवर मन्दिर ,भरतिया कॉलोनी मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम विद्वान पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के 12 वें अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय भक्तियोग पर आधारित है तत्पश्चात विद्वान पण्डित जी ने गीता जी के सार को बहुत सुंदर ढंग से समझाया तथा मानव को सरल रूप से रहने पर बल दिया एवं सुंदर भजन से सभी भक्त जनो को मन्त्र मुग्ध किया। भजनों की श्रृंखला में ही अवध मे राम आयें है , बडी दूर नगरी , योगेश्वर प्रार्थना, गीता जी की आरती तथा भजन भावों से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया । कार्यक्रम के अंत मे पण्डित जी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया तथा प्रसाद वितरण किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, पण्डित अरूण मिश्रा, सतीश गर्ग, पंकज,नरेश, मांगेराम, अशं, अंकित मिश्रा,अमित, प्रदीप, राजकुमार, मीनाक्षी गर्ग, अनीता गुप्ता,उषा रानी ,अर्चना,अलका, कविता,अनिता, कविता,सोनिया, लता,कृष्णा, नम्रता,ममता,रूपा, रितिका, शशी, प्रेमलता, रीता,नीलम, मंजू आदि का भरपूर सहयोग रहा। यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
प्रकाश उत्सव से पूर्व प्रभात फेरी निकाली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा डांसर रोड से शुरू होकर जानसठ रोड पोस्ट ऑफिस वाली गली ओवर ब्रिज होते हुए गुरुद्वारा राम मूर्ति पहुंची उसके बाद नगर के मोहल्ला लाल मोहम्मद जीटी रोड जुम्मा पीठ रोड पर पहुंची जुम्मा पीठ पर राजू चूचूरा जी के आवास पर पहुंची जहां पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत हुआ। प्रभात फेरी में ज्ञानी हरभजन सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, सतपाल सिंह पाली, सरदार सतनाम सिंह, सरदार वीरेंद्र सिंह, बिल्लू, जसवीर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, आशीष रावल, गौरी शंकर, गौरी श्याम, जगमोहन, तनेजा, राजकुमार ग्रोवर, राजीव ग्रोवर, नितिन ग्रोवर, मदन गुंबर, रामनारायण अरोड़ा, चंचल, गौरव सलूजा आदि महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा प्रभात फेरी मार्ग पर उचित सफाई व्यवस्था का प्रबंध किया गया था।
चौथे दिन भी वकीलों की हड़ताल रही जारी
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गाजियाबाद के प्रांगण में जनपद न्यायधीश द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था जिसका विरोध करने पर जिला जज द्वारा पुलिस बुलाकर निहत्थे अधिवक्ताओं पर निर्मम तरीके से लाठीचार्ज करवाई गई जिसमें सैकड़ों अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा हैंस बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अनुरोध को स्वीकार करते हुए एवं हाई कोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश की समस्त बार से के साथ खतौली तहसील बार एसोसिएशन भी रही न्यायिक कार्यों से विरत स जहां तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अधिवक्ताओं ने भी सोमवार और मंगलवार को कलमबंद हड़ताल रखी और बुधवार एवं बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन किया । अध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह ने कहां अधिवक्ता अपने मुवक्किल के हक की लड़ाई लड़ता है और उसको न्याय दिलवाने का काम करता हैं परंतु आज वकीलों के साथ ही अभद्र व्यवहार, अत्याचार ओर अन्याय किया जा हैं पूर्व में भी वकीलों के साथ अनेक घटना हुई परंतु आला अधिकारियों द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई यूपी सरकार को जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करना चाहिए। जिससे इस तरह की घटना पर रोक लग सके और अधिवक्ता खुद को सुरक्षित महसूस करें । महासचिव सचिन आर्य ने कहां वकीलों के मान सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए वरना बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ओर केंद्रीय संघर्ष समिति के आदेशानुसार अधिवक्ताओं के अधिकार के लिए इस बार आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी । विरोध प्रदर्शन में धरना स्थल पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र सैनी, जितेंद्र त्यागी, सुभाष चन्द्र, नवाब सिंह, नवीन उपाध्याय, सुलेमान खान, दिमाग सिंह, लाल सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद शर्मा, राजवीर सिंह, राजग्रही यादव, राजेश कुमार, मनोज गर्ग, दिनेश कौशिक, रामकुमार कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह, आनंद उपाध्याय, सत्यप्रकाश सैनी, मुकेश शर्मा, जगबीर सिंह, गोपाल कुमार, सुबोध ठाकुर, मनोज कुमार त्यागी, सीता राम, शाकिर अहमद, सतेंद्र खारी, संत कुमार, सुमित कुमार, कदम सिंह चंदेल, सुंदर पाल, रोशनी सैनी, विपिन कुमार, आदिल खान, रवि कुमार, प्रवीण कुमार, राम रोशन दास, अभिषेक गोयल, कृष्ण कुमार, कृष्ण कन्हैया, आकाश सैनी, कपिल कुमार, अजय राठी, अंकित भारद्वाज,संत कुमार, संजय कुमार, सचिन कुमार, प्रोनू कुमार, मोहित कुमार, दानिश काजी, अभिषेक भड़ाना, नीरज शर्मा, विनीत कुमार, शांतनु ठाकुर अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अज्ञात युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से फैली सनसनी
खतौली। आवास विकास कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं और पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
युवती का शव मिला
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि युवती की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी के रूप में हुई है। युवती के परिजनों व उसका नाम आदि की जांच की जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार खतौली के गांव रसूलपुर केलोरा में मामा के घर रह रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मामा व परिजन फरार हो गए। बहसूमा थाने के मुहम्मदपुर शाकिस्त की रहने वाली युवती हिमांशी दो वर्ष से अपने मामा भारतवीर के घर रहती थी। उसने पिछले माह बहसूमा थाने के गांव मोड़ सदरपुर निवासी विनीत से कोर्ट मैरिज की थी।
12 नवंबर को गाजियाबाद में दोनों की फेरो की रस्म होने वाली थी। उसके मामा के घर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव कार में पड़ा मिला। गांव वालों की सूचना पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंची ।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि शव मोर्चरी भेज दिया है। मृतका के मामा व परिजन फरार हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।
टावरों से चोरी करने वाले दो शातिर किये गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने के 02 अभियोगों का सफल अनावरण, 03 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाईल टावरों से चोरी किए गए 03 आरआरयू कवर, 04 एसएमपीएस, 2100 रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, तथा क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.11.2024 को मोबाईल टावरों से उपकरण चोरी करने के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को ग्राम ढ़ाकपुरी से खतौली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाईल टावरों से चोरी किए गए 03 आरआरयू कवर, 04 एसएमपीएस, 2100 रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि वादी विनय कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी 24 परिवहन पुरम रुडकी रोड, मेरठ द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि ग्राम कढली में लगे भारती एयरटेल कम्पनी के टावर से अज्ञात चोरो द्वारा आरआरयू चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 408ध्2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी के 02 अभियोगो का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण आश मौहम्मद पुत्र मुर्शलीन निवासी काजीगार्डन नाले के पीछे फातिमा मस्जिद के पास कस्बा व थाना खतौली, सावेज पुत्र मुर्शलीन निवासी काजीगार्डन नाले के पीछे फातिमा मस्जिद के पास कस्बा व थाना खतौली, सईक पुत्र साबुद्दीन निवासी अलीबाग कालोनी फतेहउल्लापुर रोड लिसाडी गेट थाना लिसाडी गेट, मेरठ। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम लोग दिन में घूमकर ऐसे मोबाइल टावरों को चिन्हित करते थे जो घने जंगल में हो तथा उन पर कोई भी गार्ड आदि रात्रि में न रहता हो फिर रात में वहां जाकर टावरों से आरआरयू व एसएमपीएस आदि चोरी कर लेते थे। जिनको हम लोग मेरठ के बाजार में अच्छे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 चाकू नाजायज, 02 आरआरयू कवर व 03 एसएमपीएस, 01 आरआरयू कवर व 01 एसएमपीएस व 2100 रुपये नगद बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. मुकेश कुमार, विनोद कुमार, है. का. प्रदीप कुमार, का. सतेन्द्र, मनीष, है. का.ं मुनीश शर्मा, का. निरोत्तम, अलीम, शौबीर थाना खतौली शामिल रहे।
10 हजार का इनामी बदोचा
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना चरथावल पुलिस द्वारा 05 वर्ष से वांछित/फरार तथा 10 हजार का इनामी 01 अभियुक्त गिरफ्तार।जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछितध्फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल श्री जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में 05 वर्ष से वांछितध्फरार तथा 10 हजार के इनामी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर रोहाना रोड पर नालन्दा पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव पुत्र अमर सिंह निवासी हरिजन बस्ती रामपुर तिराहा थाना छपार, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, उ.नि. मिलन चौधरी, का राहुल कुमार, का. सोनवीर सिंह थाना चरथावल शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल पर 05 वर्ष से वांछितध्फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।


