Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 2 नवम्बर को धूमधाम के साथ निकलेगी श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा:अशोक गर्ग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव आगामी 2 नवम्बर से 05 नवम्बर तक बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। यह जानकारी श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने गणपति धाम मे आयोजित एक प्रेसवार्ता मे दी।

उन्होंने बताया कि 2 नवम्बर को प्रातः 9 बजे भगवान श्री खाटू श्याम जी की शोभायात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर कूकडा मंडी,राजवाहा रोड, मुनीम कालोनी,बडा डाकखाना, गउशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार एवं वकील रोड से होते हुए द्वारकापुरी, गंाधी कालोनी, अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी, सदर बाजार महावीर चौक,भरतिया कालोनी से होते हुए मंदिर प्रागण मे पहंुच कर सम्पन्न होगी।
इस शोभा यात्रा मे 5 बैण्ड, 12 झंाकिया, बाबा श्याम का रथ जो हाथों से खींचा जायेगा शामिल रहेगा।

अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि समिति द्वारा शोभायात्रा के सम्बन्ध में विभिन्न तैयारियंा की जा रही हैं। यह शोभायात्रा नगर के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। दिनांक 3 नवम्बर को मंदिर प्रंागण मे सायं 7 बजे मेंहदी उत्सव होगा। 4 नवम्बर को भक्तों द्वारा बाबा को समर्पित चांदी के सिंहासन पर बाबा शोभायमान होंगे।

4 नवम्बर को सुबह 9 बजे निशान यात्रा शिव चौंक से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्ग से होती हुई मंदिर प्रंागण मे सम्पन्न होगी तथा रात्रि के 8 बजे से मंगला आरती तक प्रसिद्ध भजन गायक टीनू सिंह फगवाडा,तेजी ब्रदर्स अमृत्सर द्वारा बाबा का गुणगान किया जायेगा। दिनांक 5 नवम्बर को रात्रि 08 बजे से बाबा का विशाल जागरण होगा।

जिसमें मुख्य भजन गायम सौरभ शर्मा कोलकाता व राजू शर्मा कोलकाता तथा नरेश पूनिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किये भजनो से बाबा को रिझाया जायेगा।

प्रेसवार्ता के दौरान श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार के समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल,जे.पी.चचा, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल,अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र रानो,विकास अग्रवाल, रजत राठी,नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित गोयल, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल,शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, अग्रिम सिंघल तथा अनेको गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 16 =