Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन के सौजन्य से कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन के सौजन्य से आज शहर के भोपा रोड पर जरूरत मन्दो को कम्बल एंव चाय वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

यहां पहुंचे यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जरूरत मन्दो को कंबल वितरण के साथ ही चाय बिस्किट भी बांटे पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी के बाद जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है तो वहीं धुंध का प्रकोप भी जारी है इस कड़कड़ाती सर्दी से बचाव को जिला प्रशासन भी अब आगे आ गया है जिसके चलते आज एस डी एम सदर परमानंद झा की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण किया गया है।

दिन निकलते ही भोपा रोड पर मजदूरी पेशा करने आने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा और कम्बल पाकर उन्होंने जिला प्रशासन ,मंत्री सहित योगी सरकार को साधू वाद धन्यवाद दिया है। यहां पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फोन कर नगर पालिका ईओ को भी जमकर हड़काते हुए कहा की यहां भोपा रोड पर अलाव की व्यवस्था की जाये

यहां प्रातः और रात्रि को अलाव जलाये जाये यहां आने वाले मजदूर ठंड के कारण परेशान नजर आ रहे इसके साथ ही मंत्री ने कम्बल पाने वाले लोगों के हाल-चाल भी जाने इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा, तहसीलदार संजय कुमार सहित कई प्रशासनिक एंव भाजपा नेता मौजूद रहे!

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + fifteen =