Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गैरहाजिर मिले जेई समेत आठ का एक दिन का वेतन काटा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मंगलवार को विशेष सफाई अभियान की सघन निगरानी के बाद टाउनहाल पहुंचकर पालिका कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग के अवर अभियंता (जेई) सहित ८ कर्मियों के बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिये

 कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्यवाही पर जोर दिया। चेयरपर्सन ने बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार करने के निर्देश देते हुए पथ प्रकाश विभाग के कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर मिल रही शिकायतों का भी संज्ञान लिया और सुधार के निर्देश दिये।

मंगलवार को सवेरे १०.३० बजे सफाई अभियान समाप्ति के पश्चात चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची तथा १०.४० पर कार्यालय की उपस्थिति पंजिका चेक की गई जिसमें ८ कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनकी अनुपस्थिति पंजिका में अंकित करते हुए कड़ी नाराजगी जताई।

नदारद मिले कर्मियों में जेई निर्माण कपिल कुमार, लिपिक मोहन कुमार, अनुचर गण ब्रजमोहन, राजू, संजय तथा सलीम एवं निर्मला देवी व बीसी मनीष कुमार अनुपस्थित मिले। पालिका चेयरपर्सन ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने तथा सभी की अनुपस्थिति उनकी सर्विस बुक में दर्ज करने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइट विभाग में पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा को निर्देश दिए कि समय पर कार्य निष्पादित कराएं। उन्होंने कहा कि निरंतर सभासदों की शिकायत आ रही है की लाइट उनके वार्ड से खराब होने पर उतार ली जाती हैं तथा लंबी अवधि के पश्चात ही ठीक करके लगाई जाती है।

उन्होंने निर्देश दिए कि इस बात को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करें। बता दें कि सभासद अरविन्द धनगर ने शिकायत की थी कि ८-८ महीनों में भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने एजेंडा लिपिक अशोक ढींगरा को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा बनाकर तैयार रखें। आदर्श आचार संहिता समाप्ति के तत्काल बाद मीटिंग आहूत की जाएगी। माना जा रहा है कि १७ मार्च होली का पर्व मनाने के बाद बोर्ड बैठक बुलाई जा सकती है।

बाद में चेयरपर्सन ने जलकल अभियंता कक्ष में बैठक ली तथा गांधी कॉलोनी की टूटी पुलिया का पाइप ऊपर उठाकर पुलिया ठीक कराने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता निर्माण को भी चेयरपर्सन ने नगर विकास के अवशेष कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरे कराए जाने एवं नगरीय सौंदर्यकरण के संबंध में निर्देश दिए।

वाटिका प्रभारी एवं वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार को निर्देश दिए गए कि नगरीय पाकों एवं डिवाइडर पर लगे पौधों को व्यवस्थित करते हुए इनमें टैंकर के माध्यम से पानी की सिंचाई कराई जाए। चेयरपर्सन ने इस बात पर नारजागी जताई कि शहर के डिवाईडरों पर लगे पौधों की सिंचाई और रखरखाव को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज सफाई अभियान के दौरान महावीर चौक पर चौराहे पर लगे पौधों में पानी नहीं था। इसके साथ ही अन्य डिवाईडरों पर पौधे सूखे हुए पाये गये। उन्होंने इसके लिए गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य शहर को ग्रीन एण्ड क्लीन सिटी बनाना है। पौधों के रखरखाव में कोताही न बरती जाये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 2 =