Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जहरीला कुट्टू खाने से हालत बिगडी, व्रत खोलने के लिए खाया गया कुट्टू लोगों की जान पर बन आया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिलावटखोरो के लिए लोगों की धार्मिक आस्थाएं व उनकी सेहत कोई मायने नहीं रखती। उन्हे मतलब है तो मिलावटखोरी का। त्यौहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थो की खपथ बाजार में बडे पैमाने पर होती है। गत दिवस महाशिवरात्रि के पर्व पर व्रत खोलने के लिए खाया गया कुट्टू लोगों की जान पर बन आया।

दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत कुट्टू खाने से बिगड गयी। शहर के तीन मौहल्लों में इस कुट्टू खाने ने कहर बरपाया। गम्भीर रूप से पीडितों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। जिला चिकित्सालय में बडी तादाद में पीडितों के आने से वहां अफरा तफरी व हड़कम्प मच गया।

अस्पताल प्रशासन ने पीड़ितों का तत्काल उपचार शुरू कर दिया। पन्द्रह गम्भीर पीडितों का जिला चिकित्सालय में उपचार शुरू किया गया है। गौरतलब है कि कुट्टू का आटा खाने से पूर्व में भा इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मौहल्ला बंजारान, रामलीला टिल्ला और प्रेमपुरी में आज बडी तादाद में लोग उल्टी चक्कर और बेहोशी का शिकार होने लगे। 27 पीड़ितों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया।

सभी पीड़ितों का कहना था कि उन्होंने व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था। बडी तादाद में पीडितों के जिला चिकित्सालय में पहुंचने से वहां अफरा तफरी मच गयी। चिकित्सकों ने तत्काल पीडितों का उपचार शुरू कर दिया। जिला अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मौहलला जनकपुरी निवासी बिंदू पत्नी मनमोहन, मौहल्ला बजांरान निवासी पुष्पाक पत्नी ब्रजपाल, मोहित पुत्र ब्रजपाल व संजू पुत्र ब्रजपाल मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी ज्योति पत्नी नंदकिशोर, बालेश पत्नी खचेडू, प्रेमपुरी निवासी इन्द्रा पत्नी सुरेंद्र, रेखा पत्नी राजू, विशाल पुत्र सु रेंद्र, कामिनी पत्नी विशाल, शकुन्तला पत्नी सीताराम, अरूण पुत्र सुरेंद्र, खुशबू पत्नी अंकित, रेशू पत्नी सचिन व ज्योति पत्नी मोहन को जिला चिकित्सालय में भर्ता कराया गया है।

इन सभी का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उल्टी, चक्कर व बेहोशी की शिकायत थी। यह लक्ष्ण फूड पाइजनिंग के हो सकते है।

चिकित्सकों का कहना है फिलहाल पीडितों का उपचार चल रहा है। सभी पीडितों का कहना था कि उन्होंने व्रत खोलने के लिए कुट्टू का सेवन किया था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस के भी दी है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कर रही है।

 

युवकों के दो गुटों में मारपीट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीड़ियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्हे छुडाने के लिए थाने पर उनके परिजनों की भीड जमा रही। पुलिस इस मामले में सख्त कार्यवाही करने की बात कह रही है।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मौहल्ला जनकपुरी स्थित एक कन्फैक्शनरी दुकान का मालिक अपनी दुकान पर युवकों को बैठाकर सिगरेट पिलाता है। यहां युवकों को बीच आपस में अक्सर कहासुनी व मारपीट हो जाती है। बीती शाम दो युवकों के बीच हुए कहासुनी में विकराल रूप ले लिया। एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। बाइक पर सवार होकर आये हमलावरों ने वहां मौजूद कुछ युवकों पर हमला कर दिया।

काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें लाठी डंडे व बैल्टो का इस्तेमाल हुआ। युवकों के दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट से वहां भगदड व अफरा तफरी मच गयी। संघर्ष की घटना के बाद दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गये।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। इसी बीच दोनों पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्हे छुडाने के लिए थाने पर उनके परिजन जमा रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − one =