Muzaffarnagar: पचास गांवों में बनेगी ग्राम पंचायत आपदा प्रबन्धन योजना
Muzaffarnagar आपदा प्रबन्धन समिति पांच उपसमितियों का गठन करेगी, जिसमें सूचना एवं पूर्व चेतावनी दल, खोज एवं बचाव दल, प्राथमिक उपचार दल, आश्रय प्रबन्धन दल, पेयजल व स्वच्छता दल शामिल रहेंगी। भविष्य में संभावित आपदाओं का विवरण एवं विस्तृत कार्ययोजना भी बनायी जायेगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत आपदा प्रबन्धन योजना में महत्वपूर्ण इमरजेंसी फोन नम्बर, जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण सम्पर्क सूत्र व फोन नम्बर, ग्राम पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण कर्मचारियों के फोन नम्बर भी दिये जायेंगे।
Read more...
