Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शिवालयों की ओर बढे जयघोष के साथ शिवभक्त कांवडिये

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला-पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। वहीं हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ रही है। शिवभक्त बम बम भोले के जयघोष के साथ अपने शिवालयों की ओर तेजी के साथ बढने शुरू हो गये है।

वहीं अब बड़ी कांवडों का दौर भी शुरू हे चुका है जहां श्रद्धालु देर शाम से ही देर रात्रि तक बडी कांवडों को देखने के लिए इकट्ठा हो रहे है। जिससे पूरा वातावरण धार्मिक बनता नजर आ रहा है। श्रावण माह मे चलने वाली पवित्र कांवड यात्रा के चलते जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन मे विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं।

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की और जाने वाले शिवभक्त कांवडियो की संख्या दिनरात बढती जा रही है। कांवड यात्रा से पूरा माहौल धर्ममय बन गया है। कांवड मार्ग से लेकर शहर के हर मार्ग पर हर और बस बम बम भोले का जयघोष गूंज रहा है। धार्मिक भावना से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारी, जनसेवी शिवभक्तो की सेवा मे लगे हैं।

कांवडियो की सेवा के लिए चिकित्सा सुविधा, फल वितरण, दूध चाय वितरण, भोजन एवं ठहने की व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड सेवा शिविर खुलने का सिलसिला जारा है। शासन के निर्देशो के चलते कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए इस प्रकार की व्यवस्थाए की गई हैं। जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित सभी अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील हो व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।

धर्ममय माहौल के बीच शहर मे बडी कावडों के आने का सिलसिला जारी है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गाजियाबाद, नोएडा आदि अनेक जनपदों/राज्यो के शिवभक्त अब बहुत तेजी के साथ अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं। आज-कल मे लोकल के कांवडिये हरिद्वार जल लेने के लिए पहुंचेगे जो पूरा महादेव, काली पलटन मेरठ कैन्ट तथा अपने गांव, सम्भलहेडा आदि स्थानो पर जलाभिषेक करेंगे। एटीएस की कडी निगरानी मे कांवड यात्रा चल रही है।

 

एटीएस स्पॉट कमांडो टीम को शिव चौक पर किया ब्रीफMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कांवड़ यात्रा-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने एटीएस स्पॉट कमांडो टीम को शिव चौक पर किया ब्रीफ।

कांवड़ यात्रा- २०२४ को निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आतंकवादी घटना की रोकथाम के लिए एटीएस स्पॉट कमांडो टीम का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हो गया है जो शिव चौक पर तैनात रहेगी।

शिव चौक पवित्र स्थल है जहां पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से आये कांवडिये परिक्रमा करके जाते है। सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस के अतिरिक्त ०१ कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स, ०६ कम्पनी पीएसी व फ्लड यूनिट तैनात है

साथ ही एन्टी सेबोटाज टीम व बीडीडीएस (बोम्ब डिटेक्शन एण्ड डिस्पोजल स्कवॉड) द्वारा निरंतर जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा एटीएस स्पॉट कमांडो टीम को शिव चौक पर ब्रीफ करते हुए किसी भी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए शिव चौक व आस-पास के स्थानों को सुपुर्द किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 6 =