समाचार
दरोगा के खिलाफ महिला आयोग पहुंची विवाहिता, अनैतिक संबंध नहीं बनाने पर भाई को फर्जी मुकदमें में भेजा जेल, महिला आयोग ने एसएसपी को पत्र भेजकर नौ अगस्त तक मांगी रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर निवासी विवाहिता ने थाने में ही तैनात रहे एक दरोगा पर दो साल से अनैतिक संबंधों का दबाव बनाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दरोगा पर उसकी बात न मानने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर छोटे भाई को भी जेल भेजने का आरोप लगाते हुए महिला आयोग से शिकायत की है। आयोग ने एसएसपी से नौ अगस्त तक मामले की रिपोर्ट तलब की है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी नवविवाहिता ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में एक हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती है। करीब दो साल पूर्व उसकी मुलाकात एक केस की विवेचना के दौरान सिखेड़ा थाने में तैनात रहे एक दरोगा से हुई थी। आरोप है कि दरोगा तभी से पीड़िता पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसकी बात नहीं मानी गई तो उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि दरोगा ने महिला के छोटे भाई को भी तीन दिन तक थाने में बेवजह बंधक बनाकर रखते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गांव की ही एक युवती की तहरीर पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के छोटे भाई को जेल भेज दिया गया।
दरोगा की हरकतों से तंग आकर कुछ दिन पूर्व परिजनों ने युवती की आनन-फानन में शादी कर दी, लेकिन इसके बाद भी दरोगा की हरकतें बंद नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद एक अन्य व्यक्ति खुद को दरोगा का भाई बताते हुए युवती के पास कॉल कर अनैतिक संबंधों के लिए दबाव बनाते हुए उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज-वीडियो भेजने लगा। इसके बाद दरोगा ने कई बार पीड़िता के हॉस्पिटल पहुंचकर वहां भी उस पर अनैतिक संबंधों का दबाव बनाते हुए संबंध न बनाने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार उसने एसएसपी समेत अन्य अफसरों को कई बार दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थक-हारकर पीड़िता ने अब महिला आयोग को पत्र भेजकर दरोगा व उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला आयोग ने एसएसपी को पत्र भेजकर नौ अगस्त तक मामले में जांच रिपोर्ट तलब की है।
पुलिस ने तीन जुआरी दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा 03 जुआरी अभियुक्तगण रफी पुत्र सफी उल्ला निवासी मौहल्ला कुगॅर पट्टी सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, फैजान पुत्र जाहिद निवासी मौहल्ला कुगॅर पट्टी सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर, शोएब पुत्र मतलूब निवासी मौहल्ला खालसा पट्टी सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मौहल्ला कुगॅर पट्टी सूजडु से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 मोबाईल फोन, 52 ताश के पत्ते व 5640 रूपए नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र अनिल ठाकुर निवासी रानीपुर मोड गोविन्दपुरी थाना ज्वालापुरी हरिद्वार, रोहित अरोरा पुत्र मगंलसैन अरोरा निवासी गाजीवाली हिमालियान पब्लिक स्कूल के पास थाना श्यामपुर कागडी हरिद्वार को फलोदा कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नीशू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कसौली थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण जगनेश पुत्र ब्रहमजीत, हेमू पुत्र जगनेश, शुभम पुत्र मुनेश त्यागी निवासीगण ग्राम भन्डूर थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम भन्डूर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा मु0अ0सं0-128/21 धारा-452.324.504.506 भादवि0 में वांछित अभियुक्तगण रूद्यनपाल पुत्र सत्तू, रोहित पुत्र रूद्यनपाल, कालूराम पुत्र शीशपाल निवासीगण मीरापुर दलपत थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार राणा द्वारा वांछित अभियुक्त शोएब पुत्र शेरद्ीन निवासी लक्कूपुरा द0 कस्बा भाकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा भाकरहेडी से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त भूरा पुत्र बुन्दु निवासी मौहल्ला भूड खतौली रोड कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को रामराज रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरा नाजायज बरामद किया गया।
चोरी के सामान समेत छह बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 नवीन कुमार यादव द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए 08 वांछित चोर अभियुक्तों नफीस पुत्र आलिम निवासी खेडामस्तान थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर, प्रहलाद उर्फ कल्लू पुत्र मुल्तान निवासी शिव विहार कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद शामली, धीर सिंह पुत्र सुल्तान निवासी खेडामस्तान थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर, रामकिशन पुत्र स्व0 मिथरा निवासी खेडामस्तान थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर, गौरव पुत्र रामवीर खेडामस्तान थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर, मौ0दानिश पुत्र इस्तियाक निवासी पचेण्डा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को दोराने पुलिस कार्यवाही के लोई नहर खरड पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ( 11 गाटर-15 फुट व 09 गाटर-10 फुट चोरी किये हुए ) बरामद किए गए तथा अभियुक्तगण के कब्जे से घअना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू नाजायज भी बरामद किए।
नालो की सफाई कराई
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से तथा कावड़ यात्रा से पूर्व, कांवड़ मार्ग के नालों की सफाई व्यवस्था के लिए पालिका दृढ़ संकल्पित है अमित बॉबी सभासद के वार्ड संख्या ३८ में भगत सिंह रोड पर सर्राफा बाजार कि बंद पुलिया की मैनुअली सफाई कराई गई तथा ओमेगा होटल से स्टेशन रोड कमल सिनेमा की साइड में नवनीत कुच्छल सभासद वार्ड संख्या ७ में रोबोट मशीन एवं मैनुअली नाला टीम के माध्यम से तथा कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर अहिल्याबाई चौक से गाजावाली पुलिया तक सभासद अरविंद धनगर के वार्ड संख्या १३ में रोबोट मशीन से तथा कच्ची सड़क पर ही कब्रिस्तान से पुलिस चौकी की ओर श्रीमती पूनम शर्मा सभासद के वार्ड संख्या ३१ में कांवड़ मार्ग पर जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले से स्लेव हटवा कर नाले की सफाई कराई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासदगण द्वारा भी नालों की सफाई में पालिका कर्मचारियों का सहयोग प्रदान किया गया। पालिका की ओर से डॉ संजीव कुमार, डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारीगण एवं संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक गण पर्यवेक्षण हेतु स्थलों पर मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा कहा गया कि नालों की सफाई का अभियान अनवरत जारी रहेगा तथा कावड़ यात्रा से पूर्व पालिका स्तर की समुचित व्यवस्था है सुनिश्चित कर ली जाएंगी।
मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर युवा व्यापारी तुषार गर्ग के साथ मारपीट के आरोप मे शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोपी युवक को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। मामले की जानकारी मिलते ही सपा नेता सचिन अग्रवाल व कुछ अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। वहीं दूसरी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
घर के बाहर खडी गाडी के पहिये चोरी
मुजफ्फरनगर। अज्ञात चोरो ने घर के बाहर खडी गाडी के पहिये चोरी कर लिए। पीडित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। सूत्रो के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के कच्ची सडक पर बीती रात अज्ञात चोर ने एक व्यक्ति की कार के पहिये चोरी कर लिए। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।
कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में जुटा प्रशासन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। मुजफ्फरनगर से मेरठ, शामली, बुढ़ाना व बड़ौत मार्ग पर कांवड़ियों का रेला उमड़ता है। शाहपुर क्षेत्र में बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर लगभग २५ किलोमीटर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग है, जिसमे कई गांव संवेदनशील माने जाते हैं, जिसको लेकर सुरक्षा की व्यवस्था की जाती है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविरों का भी संचालन होता है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सभी का ब्यौरा लेना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग के लेखपाल कानूनगो क्षेत्र के हिसाब से अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को दे रहे हैं। थाना क्षेत्र में लगने वाले कांवड़ सेवा शिविरों के संचालकों से शिविर में व्यवस्था की जानकारी ली। थाना क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों, ब्रेक प्वाइंट, चाय व मिठाई की दुकानों के मालिकों व वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों के आधार कार्ड, फोटो सहित उनके घर का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है।
चैयरमेन ने नाले की सफाई कराई
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से तथा कावड़ यात्रा से पूर्व, कांवड़ मार्ग के नालों की सफाई व्यवस्था के लिए पालिका दृढ़ संकल्पित है अमित बॉबी सभासद के वार्ड संख्या ३८ में भगत सिंह रोड पर सर्राफा बाजार कि बंद पुलिया की मैनुअली सफाई कराई गई तथा ओमेगा होटल से स्टेशन रोड कमल सिनेमा की साइड में नवनीत कुच्छल सभासद वार्ड संख्या ७ में रोबोट मशीन एवं मैनुअली नाला टीम के माध्यम से तथा कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर अहिल्याबाई चौक से गाजावाली पुलिया तक सभासद अरविंद धनगर के वार्ड संख्या १३ में रोबोट मशीन से तथा कच्ची सड़क पर ही कब्रिस्तान से पुलिस चौकी की ओर श्रीमती पूनम शर्मा सभासद के वार्ड संख्या ३१ में कांवड़ मार्ग पर जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले से स्लेव हटवा कर नाले की सफाई कराई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासदगण द्वारा भी नालों की सफाई में पालिका कर्मचारियों का सहयोग प्रदान किया गया। पालिका की ओर से डॉ संजीव कुमार, डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारीगण एवं संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक गण पर्यवेक्षण हेतु स्थलों पर मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा कहा गया कि नालों की सफाई का अभियान अनवरत जारी रहेगा तथा कावड़ यात्रा से पूर्व पालिका स्तर की समुचित व्यवस्था है सुनिश्चित कर ली जाएंगी।
युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
शाहपुर। युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की मीरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र मे युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
हादसे मे युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना चौक के समीप प्लास्टिक फेक्ट्री में कटर मशीन की चपेट मे आ जाने से अली नामक युवक की मौत हो गई। इस हादसे से फेक्ट्री मे कार्यरत अन्य मजदूरो मे हडकम्प मच गया। मजदूरो ने इसकी सूचना फेक्ट्री स्वामी को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री मालिक व कुछ अन्य लोग तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी और युवक अली की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
तेज बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया
मुजफ्फरनगर। दोपहर के वक्त आई तेज बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। पिछले कई दिनो से गर्मी व उमस झेल रहे नागरिको को बारिश से राहत मिली। अचानक आई बारिश का छोटे-छोटे बच्चो ने जमकर लुत्फ उठाया। बच्चो ने बारिश मे नहाकर एक और जहां गर्मी से निजात पाई वहीं बारिश मे नहाते वक्त उनका खूब मनोरंजन हुआ।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनो से गर्मी तथा उमस के कारण हर लोग बेहाल थे कि इसी बीच आज दोपहर आई बारिश व ठण्डी हवाओ ने गर्मी से राहत प्रदान की। काफी देर तक हुई बारिश से नगर मे कई स्थानो पर जलभराव की स्थिती बन गई।
कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। गाजावाली पुलिया में स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व विजेंद्र पाल के द्वारा किया गया शिविर में सैकड़ों की संख्या में १८ वर्ष ४४ वर्ष के लोगों को कोविड-१९ वैक्सीन लगाई गई इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण बचाने के लिए हर व्यक्ति को कोविड-१९ वैक्सीन लगाई जा रही है जिससे कि प्रदेश से करो ना महामारी से बचाया जा सके इस कार्यक्रम में देवपुष्प पुंडीर सचिन प्रजापति कुसुमलता सभासद राजीव शर्मा राजकुमार सिद्धार्थ मनोज वर्मा मनीष प्रदीप उतरेजा नितिन अरोरा अमित सीढ़ाना आदि ने सहयोग किया
हाईटेक शौचालय का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा शहर को दो आधुनिक शौचालय की सौगात दी गई है। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय द्वारा संयुक्त रुप से लगभग १० लाख रुपए की लागत से निर्मित कराए गए हाईटेक शौचालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अंजू अग्रवाल ने कहा गया कि कोतवाली परिसर में टायलेट निर्माण कराए जाने का आग्रह अनिल कपरवान ने प्रभारी निरीक्षक रहते हुए किया था। टायलेट मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं में से है स चेयरमैन बनने से पूर्व जब वह विदेश दौरे पर जाती थी तो वहां पर इस तरह के टायलेट की परिकल्पना उनके मन में अपने शहर में भी विकास की परिकल्पना करती थी। पूरे होमवर्क ड्राइंग, डिजाइन के साथ हाईटेक शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की । नगर में वह कई हाईटेक शौचालय निर्मित कराए गए हैं। खरखाव की भी 5 वर्ष की जिम्मेदारी का अनुबंध पहले ही कर दिया है, जिससे शौचालय शौचालय साफ सुथरे रहे। विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्हों कहा कि किच किच व झिक झिक करने वालों ने मेरे इरादे और चट्टान की तरह मजबूत बना दिए। अंजू अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी और योगी जी का एक मिशन है जिसका अनुसरण करते हुए हम कार्य कर रहे हैं। इसके पश्चात अंजू अग्रवाल एवं विजय शुक्ला बारिश में ही पैदल कोतवाली से शिव चौक डाकघर के पास पहुंचे और पालिका द्वारा अंकन ६ लाख रुपये की लागत से निर्मित कराए गए शौचालय का विजय शुक्ला जी के द्वारा नारियल तोड़कर तथा रिबन काटकर उद्घाटन करते हुए पब्लिक को समर्पित किया गया। शिव चौक पर पालिका अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा कावड़ भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से भी वार्ता की गई। इस मौके पर सभासद राहुल पवार, पवन चौधरी, अब्दुल सत्तार मंसूरी, नौशाद कुरेशी, अनु कुरेशी, अरविंद धनगर, कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, लिपिक मैनपाल सिंह, अशोक धींगरा, राजीव कुमार, मनोज बालियान तथा एसके बिट्टू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
स्कूल संचालक और शिक्षको ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मुज़फ्फरनगर। जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय पर आज मान्यता प्राप्त संयुक्त विद्यालय संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों स्कूल संचालक और शिक्षक पहुंचे है। जहां स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त नारेबाजी भी की। स्कूल संचालकों का कहना है कि जब मॉल खोले जा सकते हैं, शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं, चुनाव कराए जा सकते हैं, यहां तक की कावड़ यात्रा भी कराई जा सकती है तो फिर स्कूल क्यों नहीं खोले जा रहे। हम लोग भूखों मरने की हालत में आ गए हैं, हम पूरी तरह से कोविड-१९ गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोलेंगे, सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे और सभी प्रकार के नियमों का पालन करेंगे।
वहीं, ज्ञापन देने में खुर्शीद आलम, महेश पाल, सुरेश चंद त्यागी, जफरयाब खान, प्रदीप पुंडीर, अशोक त्यागी, ब्रह्म स्वरूप, मोहम्मद शाहबाज, जावेद आलम, हाशिम त्यागी, नसीम त्यागी, ताहिर अली, मोहम्मद शाहिद, गयूर अली, अरशद जलाल, कुलदीप शिवाच, चंद्रपाल सिंह, सुबोध आर्य, राखी गुप्ता, सुरेश कुमार, सुशील कुमार सैनी, चंद्रवीर सिंह, सुधीर वेदवान, संदीप मलिक सहित सैकड़ों स्कूल संचालक व शिक्षक मौजूद रहे।
शिवसंपर्क अभियान का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। १२ जुलाई से शिवसंपर्क अभियान का शुभारंभ शिवसेना पक्षप्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिवसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। १२ जुलाई से २४ जुलाई तक यह अभियान चलेगा। शिवसंपर्क अभियान को लेकर कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिलाप्रमुखों का मार्गदर्शन किया।शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि केवल चुनाव पर ध्यान केंद्रित करके मेहनत न करो। कोरोना के कारण जनता अस्वस्थ है। खेती, उद्योग, रोजगार और लोगों की समस्याओं के लिए हम क्या कर सकते हैं, इसके लिए प्रयत्नशील रहो। सत्ता तो है ही लेकिन जनता के मन में शिवसेना के प्रति विश्वास यही हमारा स्वबल है और उसे बढ़ाओ। यह आह्वान शिवसेनापक्षप्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी के जिलाप्रमुखों से किया। शिवसंपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा जी ने कहा कि हम पार्टी के लिए आज क्या कर रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी के क्या करेंगे इसी विचारधारा को मन में लेकर समस्त कार्यकर्त्ता शिवसेना को ष्गांव-गांव व घर-घरष् में शिवसैनिक बनाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ समाजसेवा करने का संकल्प भी रखें । इस अवसर पर जिला उप-प्रमुख नवीन कश्यप, जिला उप-प्रमुख जल सिंह वर्मा, जिला महासचिव विनय बिंदल,रुपराम कश्यप, कपिल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
ईद-उल-अजहा का त्यौहार भाईचारे के साथ मनायें
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थानाध्यक्ष रतनपुरी आशुतोष कुमार सिंह ने सोमवार को कावड़ यात्रा और ईद-उल-अजहा त्यौहार को लेकर क्षेत्र के प्रधान, निवर्तमान प्रधान तथा संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा है। उन्होंने गांवों विवादित मुद्दा, त्यौहारों को लेकर कोई झगड़ा इत्यादि की जानकारी ली। बकरीद पर्व पर खुले में कुर्बानी नहीं करने की अपील की है। कहा कि अकीदतमंद घर के अंदर कुर्बानी करें। कांवड़ मार्ग को लेकर मार्ग में पड़ने वाले ग्राम प्रधानों से मार्ग की सफाई के बारे में जानकारी की। कांवड़ मार्ग पर सफाई कार्य शुरू कराने के साथ सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए कहा। इस दौरान प्रधान अरविद सोम, जयपाल फौजी, वसीम, गुलजार, साहिन चौधरी, आसिफ, इम्तियाज अली, मोतीलाल, सुरेश, भगत व रवींद्र कंसल आदि मौजूद रहे।
ज़िला पँचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने गंगा महाआरती में शामिल होकर सन्तो का आशीर्वाद लिया
मुज़फ्फरनगर। ज़िला पँचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने गंगा महाआरती में शामिल होकर सन्तो का आशीर्वाद लिया। उन्होंने शुकतीर्थ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात भी कही।
ज़िला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने शपथ ग्रहण के बाद बीती शाम शुकतीर्थ पहुँचकर सर्वप्रथम बृह्मलीन महान सन्त स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया व शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया,तथा महाशक्ति सिद्ध पीठ की संचालिका परम् योगिनी माँ माताराज नन्देश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर गंगा घाट पर गंगा मैया की आरती की इस अवसर मुख्य रूप अमित राठी, वन्दना वर्मा, श्री रामानुजकोटी तिलकधारी आश्रम के संचालक विष्णु आचार्य, प्रेम शंकर मिश्रा, डॉ.महकार सिंह, हर्ष बालियान, लक्ष्मी निर्वाल, प्रदीप निर्वाल, मेघना, नीतिका, नीरज, उर्मिला, शुकतीर्थ मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा, तरुण पं. विनोद शर्मा, विजय राठी, राजकुमार, सचिन करानिया, चौ.बृजवीर सिंह, आशीष निर्वाल प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी,सुरेन्द्र प्रधान, राजपाल प्रधान, नीटू सहरावत, देवेन्द्र ठाकुर, नीरज रॉयल शास्त्री, रविन्द्र बेनीवाल, मांगे फौजी, योगेश गुर्जर, राजीव चेयरमैन आदि उपस्थित रहे ।
लघु उद्योग सेवा भारती की इकाई का गठन
मुजफ्फरनगर। लघु उद्योगो को बढावा देने एवं लघु उद्योगो की समस्याओ के समाधान तथा शासन/प्रशासन एवं सरकार तक उद्यमियो की आवाज को बुलन्द करने के उददेश्य से मेरठ रोड स्थित सोलिटेयर में लघु उद्योग सेवा भारती की इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उद्यमी सतीश गोयल,राजीव जैन,नरेन्द्र गोयल,देवेन्द्र गोयल,आईआईए के पूर्व अध्यक्ष कुश पुरी,अंकुर गर्ग आदि उद्यमी मौजूद रहे।
पालिका में अटका भुगतान, ठेकेदार ने लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। खतौली नगरपालिका ठेकेदारों का भुगतान नहीं कर रही है। पालिका में कली-चूना आपूर्ति करने वाला ठेकेदार कई साल से चक्कर लगा रहा है। पीड़ित को भुगतान के नाम पर आश्वासन मिल रहा है। अब पीड़ित ठेकेदार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उसके बाद पालिका अधिकारी हरकत में आए हैं।
लाड़पुर गांव निवासी अजय कुमार अपने पिता ब्रह्मपाल सिंह के नाम से नगरपालिका में चूना की आपूर्ति करता है। साफ-सफाई के बाद पालिका चूने का छिड़काव कराती है, जिससे दुर्गध न उठ पाए। पीड़ित ठेकेदार के अनुसार उसने पालिका में 1200 कुंतल से अधिक चूना आपूर्ति कर रखी है। यह आपूर्ति निवर्तमान चेयरमैन पारस जैन और वर्तमान चेयरपर्सन बिलकिस के समय की गई है। पिछले कई साल वर्ष से वह भुगतान के लिए चक्कर लगा रहा है। पालिका पर उसका चार लाख रुपये से अधिक का भुगतान निकल रहा है। परेशान होकर ठेकेदार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भुगतान न होने की शिकायत की है। इसके बाद पालिका अधिकारियों की नींद खुली है, लेकिन भुगतान देने में हाथ खड़े कर दिए गए हैं। पालिका अधिकारियों का कहना है कि लंबित भुगतानों के लिए पालिका में बजट नहीं है, जिस कारण कुछ ठेकेदारों का भुगतान रुका हुआ है। जल्द ही इनका भुगतान कराने की कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सक व लोगों की सहभागिता से निरोग होगा समाज
खतौली क्षेत्र की गालिबपुर पीएचसी पर विश्व जनसंख्या दिवस के पखवाड़े एवं दस्तक अभियान का आरंभ क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की सहभागिता, जागरूकता के बल पर ही बीमारियां रोकी जा सकती हैं। चिकित्सकों से आह्वान किया कि वह अपना दायित्व पूर्ण रूप से निभाकर लोगों को रोगमुक्त बनाएं।
विधायक ने पीएचसी पर संचारी रोग अभियान से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों, कर्मचारियों ने बेहतर कार्य किया। उनके बलबूते प्रदेशभर में बिगड़ती स्थिति को जल्द काबू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर क्षण प्रदेश के हालातों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आशा बहनें और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। वहीं, लोगों को संस्कृति से जोड़ा जाए। इस दौरान उन्होंने ने महिलाओं को चिकित्सा किट का वितरण किया। डा. अवनीश कुमार ने बताया कि संचारी रोग व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मनाकर लोगों को परिवार नियोजन के उपाय बताए जाएंगे।
किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ लोग थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में उनकी किराना की दुकान है। परिवार की किशोरी दुकान बंद कर रही थी। इस दौरान गांव का युवक जबरन उसका हाथ खींचकर दुकान से बाहर ले आया। आरोप है कि उसे डराकर घर में रखे ढाई लाख रुपये और आभूषण मंगवा लिए तथा उसे अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। युवक पर संदेह होने पर उसके घर पहुंचे तो किशोरी का मुंह बांधकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। आरोप है कि परिवार की महिलाओं ने विरोध करने पर उनसे मारपीट की। पुलिस ने आरोपित युवक और किशोरी के परिवार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किशोरी से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। छेड़छाड़ के आरोप से मुकरी पीड़िता, आरोपित बरी
नाबालिग छात्रा की लज्जा भंग करने तथा छेड़छाड़ के आरोप में जेल गए युवक को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में पीड़िता सहित चश्मदीद भी पक्षद्रोही साबित हुए। शहर स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया था कि 10 अगस्त, 2017 को जब वह टेंपो में बैठकर कालेज जा रही थी तो सुजड़ू गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र अमीर हसन ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया था। पीड़िता ने 161 तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष दिये गए 164 सीआरपीसी के बयान में भी आरोपों की पुष्टि की थी। घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पोक्सो कोर्ट के जज संजीव कुमार तिवारी के समक्ष हुई थी।
पीड़िता सहित एक चश्मदीद तथा पीड़िता की मां व भाई अपने बयानों से पलट गए थे। अभियोजन की याचना पर उन्हें पक्षद्रोही घोषित किया गया था।
पुलिस ऑफिस पहुंचकर युवती ने दी आत्महत्या की धमकी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अपने परिजनों से ही जान का खतरा जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी। युवती काफी समय से हरिद्वार में प्रेमी संग रह रही है, जिसका उसके परिजन विरोध कर रहे हैं। शाम तक युवती पुलिस ऑफिस पर ही मौजूद थी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक युवती सोमवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंची और अपने बड़े भाई समेत अन्य परिजनों से जान का खतरा जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती ने इस बाबत प्रार्थनापत्र देकर परिजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस ऑफिस पर ही आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। पुलिस ऑफिस की सूचना पर इंस्पेक्टर नई मंडी टीम के साथ वहां पहुंचे और युवती से वार्ता कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती काफी समय से हरिद्वार में रहकर नौकरी कर रही है। वहीं पर उसके किसी युवक से प्रेम-संबंध हो गए और वह उसके साथ रहने लगी। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर वह आज परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस ऑफिस जा पहुंची। युवती को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पुलिस भी बैरंग वहां से लौट गई। देर शाम तक युवती पुलिस ऑफिस पर ही मौजूद थी।
क्षय रोगियों की जियो टैगिंग से की जा रही निगरानी
निक्षय पोर्टल पर दर्ज होगी मरीजों की लोकेशन
मुजफ्फरनगर। देश टीबी मुक्त हो सके इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टीबी मरीजों को तलाश करने के लिए जिले में विभाग की ओर से जियो टैगिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि मरीजों चिन्हित कर उनका उपचार किया जा सके। विभाग की ओर से ऐसे मरीजों की लोकेशन निक्षय पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद गुप्ता ने बताया भारत को 2025 तक क्षय रोग मुक्त करने के लक्ष्य के लिए लगातार क्षय रोगियों की पहचान और तुरंत उपचार शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से जियो टैगिंग के माध्यम से चिन्हित कर मरीजों को ढूंढने का काम किया जा रहा है। यह अभियान जनपद के सभी नौ ब्लॉकों- जानसठ, मोरना, पुरकाजी, मेघाखेड़ी, खतौली, चरथावल, शाहपुर, बघरा, सदर में किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से वर्ष 2019, 2020 व 2021 के निजी व सरकारी क्षेत्र के सभी क्षय रोगियों की जियो टैगिंग करते हुए उनकी लोकेशन अपडेट की जा रही है। इससे यह पता चल जाएगा कि किस क्षेत्र में टीबी रोगी ज्यादा हैं। इससे टीबी रोगी खोजी अभियान के दौरान उस क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जा सकेगा। उन्होंने बताया भारत सरकार की सेंट्रल टीबी डिवीजन के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश के क्षय रोगियों की लोकेशन ऑनलाइन किये जाने का काम किया जा रहा है।
जिला क्रार्यक्रम समन्वयक सहबान ने बताया सभी रोगियों (सरकारी एवं निजी क्षेत्र) की निक्षय मोबाइल एप पर टीयू/पीएचआई लॉघ्गिन के माध्यम से जियो टैगिंग करते हुए लोकेशन अपडेट की जा रही है। उन्होंने बताया जियो टैगिंग का मुख्य उद्देश्य टीबी रोगियों के निवास की पहचान करना है। पूरी जानकारी मैप के जरिए ऑनलाइन मिल सकेगी। जियो टैगिंग से किस क्षेत्र में कितने क्षय रोगी हैं यह देखा जा सकेगा और फिर विभागीय अधिकारी संबंधित क्षेत्र में अधिक फोकस कर सकेंगे। फिलहाल 9000 मरीजों की जियो टैगिंग की जा चुकी है।
खोज रहीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
शामली। संचारी रोग अभियान के तहत जनपद में दस्तक अभियान भी शुरू हो चुका है। यह अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही लक्षण के आधार पर कोविड, बुखार और टीबी (क्षय रोग) के मरीजों का ढूंढने का काम किया जा रहा है, ताकि समय रहते उनका उपचार शुरू कराया जा सके। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार हांडा ने बताया दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के साथ-साथ टीबी के मरीजों की खोज कर रही हैं। उन्होंने बताया संभावित टीबी रोगियों की खोज करने के लिए वह पता करेंगी कि किसी को दो सप्ताह से अधिक खाँसी या बुखार तो नहीं है। इसके अलावा लगातार वजन घटने और भूख न लगने की शिकायत तो नहीं है। रात में सोते समय पसीना तो नहीं आता है। यदि किसी को इनमें से कोई लक्षण है तो यह टीबी हो सकती है। ऐसे लोगों का स्पुटम (बलगम) लेकर जांच कराई जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर तत्काल बीमारी का निशुल्क उपचार शुरू कराया जाएगा।
डा. अशोक ने बताया अभी जिले में करीब 2400 टीबी के मरीज हैं। इसके साथ ही दस्तक अभियान के तहत जो मरीज सामने आएंगे विभाग की तरफ से उनका इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता को टीबी रोगी खोजने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाएंगे। यह राशि जांच के बाद रोग की पुष्टि होने पर मिलेंगे। इसके अलावा टीबी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा छह माह तक चलने वाले इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपए प्रति माह का भुगतान किया जाता है। सरकार यह राशि मरीज के बेहतर पोषण के लिए प्रदान करती है। दरअसल टीबी होने पर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में बेहतर पोषण जरूरी है। पोषण न मिल पाने पर वह अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ सकता है।

