Muzaffarnagar News: वोट बनवाने के अभियान में ले बढ चढकर हिस्साः प्रमोद त्यागी
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सपा के वरिष्ठ नेताओं की निर्वाचन अभियान को लेकर मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोट बनाने के अभियान में अभी तक पिछली वोटों के स्थान पर वोट बढ़ने के स्थान पर ५००० से अधिक वोटों का कम हो जाना प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के अभियान को पूरी तरह फ्लॉप व अभियान को संदिग्ध साबित करता है।
प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि प्रशासन प्रत्येक विधानसभा में नई वोट बनाने को प्राथमिकता न देकर पुरानी वोट काटने को किन कारणों से प्राथमिकता में ले रहा है यह समझ से परे है। उन्होंने प्रशासन से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की अनिवार्यता व प्राथमिकता के आधार पर नई वोट वह गलत प्रकार से काटी गई वोट बनवाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सभी सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह २१ व २८ नवंबर को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर वोट बनाने के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले जिससे किसी भी मतदाता का मतदान का अधिकार भेदभाव पूर्ण तरीके से छीना न जा सके।
उन्होंने बूथों पर बीएलओ की अनुपस्थिति व वोट बनाने में किसी भी तरह की उदासीनता पर सभी कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नेताओं को तत्काल अवगत कराने का अपील की।
मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा गौरव स्वरूप,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंदन चौहान,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा नेता रामनिवास पाल,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,विधानसभा अध्यक्ष सदर गय्यूर चौधरी प्रधान, हरेंद्र पाल, सलमान त्यागी,मोनू जैदी,हसीब राणा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

