Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिन लोगों ने उन्हें जिताया आज उन लोगों के बीच आकर दीवाली मनाईः- मलूक नागर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बसपा नेता और बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि उन्होंने ट्रेक्टरों का मामला संसद में उठाया है। मोरना चीनी मिल विस्तारीकरण के लिए भी वह सदन में लड़ाई लड़ रहे हैं। क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर हैं। चुने जाने के बाद से आज तक 213 गांव और 800 मोहल्लों का दौरा कर चुका है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि में भेदभाव हो रहा है। विधायक और सांसद दोनों को बराबर निधि दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें जिताकर उनकी दीवाली मनवाई आज वे उन लोगों के बीच आकर दीवाली मना रहे हैं।सोमवार को शहर के रुड़की रोड स्थित राजयोग बैंक्वट हाल में बसपा नेता जियाउर्रहमान के तत्वावधान में दीवाली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद मलूक नागर ने कहा कि पार्टी फिर से बड़ी सियासी ताकत बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें चुनाव जितवाकर उनकी दीवाली मनवाई थी। दीवाली के दिन वे उन्हीं लोगों के साथ यह त्यौहार मनाने के लिए पहुंचे हैं।

कहा कि वह हमेशा विकास के पक्षधर रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ दल के लोगों से जो उम्मीद की जाती है वे उन पर खरा नहीं उतर रहे। कहा कि वह 23 मई 2023 तक अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी 800 गांवों का दौरा पूरा कर लेंगे। बताया कि कोरोना काल के दौरान 2 वर्ष तक क्षेत्र में आना जाना कम रहा। मदरसा सर्वे के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को सर्वे में सहयोग करना चाहिए। यदि किसी मदरसे का पंजीकरण नहीं है तो पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होने पर वह उसे करा ले।

उन्होंने कहा कि सांसद निधी की एक करोड़ की किश्त आई है, वह गांव गांव जा रहे हैं। जहां भी विकास की आवश्यकता होगी विकास कराएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बसपा बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।

दिलों को जोड़ने के लिए दीवाली मिलनरू जियाउर्रहमान

बसपा नेता और दीवाली मिलन कार्यक्रम के संयोजक जियाउर्रहमान ने कहा कि दिलों को जोड़ने के लिए इस तरह के प्रोग्राम आवश्यक हैं। कहा कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा के बसपा कार्यकर्ता और नेता यहां एकत्रित हैं। सांसद मलूक नागर का स्वागत किया गया है। दीवाली मिलन से आपसी मोहब्बत और प्यार बढा है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + four =