Muzaffarnagar News: टाप-10 शातिर साबिर अली को नई मंडी पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर/ जिलाबदर/डी-९५ गैंग का सदस्य गिरफ्तार िकया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किया। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में आज थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त साबिर अली पुत्र अकबर अली निवासी शेरनगर को ग्राम सिलाजुडडी मोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना नई मण्डी का टॉप-१०, हिस्ट्रीशीटर(एचएस-५६ए) व जिलाबदर अपराधी है तथा जनपद मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत डी-९५ गैंग का सदस्य है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा व ०१ जिन्दा कारतूस .३८ बोर बरामद किये गये।
अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शातिर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत, उ०नि० राहुल कुमार, सत्यवीर सिंह, का० रिंकू, सुरेन्द्र थाना नई मण्डी मौजूद रहे।
शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त की १० लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान शामली रोड काली नदी पुल के पास से अभि० रहमान पुत्र वसीक निवासी हड्डी गोदाम के पास खालापार थाना को०नगर मु०नगर को एक अदद जरी कैन १० लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार रहमान पुत्र वसीक निवासी हड्डी गोदाम के पास खालापार को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० ललित शर्मा, का० अभिषेक शामिल रहे।
पुलिस ने की कच्ची शराब बरामद
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत बुढाना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर करीब 200 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ मे जुट गया है।

