Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हाईटेक चैकपौस्ट भूराहेडी का किया उद्घाटन

 पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) अंतर्राज्यीय (उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड) बॉर्डर पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहनों की निगरानी तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु नई चेकपोस्ट भूराहेडी (थाना पुरकाजी) स्थापित की गयी है। भूराहेडी चेकपोस्ट का उद्धाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा किया गया।

जिसके मुख्य बिंदु भूराहेडी चेकपोस्ट थानाक्षेत्र पुरकाजी में नेशलन हाईवे ३३४ पर स्थित है। अंतर्राज्यीय (उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड) बॉर्डर होने के कारण भारी संख्या में वाहनों की आवागमन इस स्थान से होता है, यह चेकपोस्ट उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं वाहन की निगरानी करेगी।

यह चेकपोस्ट आधुनिक उपकरणों से लेस है, यह जनपद की।छच्त् ;।नजवउंजपब छनउइमत च्संजम त्मबवहदपजपवदद्ध ब्ब्ज्ट कैमरा सिस्टम युक्त पहली चेकपोस्ट है, जिसमें आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की नंबरप्लेट कैमरा ऑटोमैटिक रिकॉर्ड करके रखेगा।

चेकपोस्ट व उसके आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हाई-डेफिनेशन है जिसमें जूम-इन की सुविधा उपलब्ध है। चेकपोस्ट में २४’७ पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे जो वाहनों की निगरानीध्चेकिंग के साथ-साथ जरुरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। चेकपोस्ट में हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गयी है।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने समस्याओ से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि आज एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह तथा उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, स.बलविन्द्र सिह सल्ल, नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, विजय कुच्छल, कार्तिक गोयल, पवन वर्मा, विक्की चावला, राजेन्द्र अरोरा,युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल, राजेन्द्र अरोरा, वैभव मित्तल सहित कई व्यापारियो ने शिव चौक से झांसी की रानी,आलू मन्डी,भगत सिह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, रूडकी रोड आदि का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =