Muzaffarnagar: पीठ बाजार के नाले में युवक का शव मिलने से हड़कम्प
बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बुढाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बुढाना से है जहां दिन निकलते ही कस्बा वासियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कस्बे के मुख्य पीठ बाजार के नाले में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया।
पीठ बाजार के नाले में युवक का शव दिखाई देने से इलाके में जहां सनसनी फैल गई तो वहीं मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही आनंन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक के शव् को नाले से बाहर निकलवाया तो वहीं उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जहां घण्टो प्रयास के बाद जब मृतक की शिनाख्त नही हुई तो पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
उधर कस्बे में युवक के शव मिलने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैल गई जिसके बाद कई घण्टो के अथक प्रयास से पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करा सकी थाना प्रभारी आनन्द मिश्रा ने बताया की मृतक की शिनाख्त अमित कश्यप निवासी कस्बा बुढ़ाना के रूप में हो गई है उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है थाना शव को पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बुढाना कोतवाली के पीठ बाजार का है पूरा मामला।

