Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हादसे मे नगरपालिका कर्मचारी की मौत से पालिका प्रशासन व कर्मचारियो मे शोक

मुजफ्फरनगर। हादसे मे नगरपालिका कर्मचारी की मौत से साथी पालिका प्रशासन व पालिका कर्मचारियो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के पूर्व कर्मचारी इन्तजार अहमद आज सुबह अपने मकान की साफ-सफाई मे लगे थे कि इसी बीच सफाई करते वक्त वे अचानक छत से गिर गए।

इस हादसे मे गंभीर चोट आने से परिजन बुरी तरह घबरा गए। तथा आनन-फानन मे पडौसियो की मदद से उन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया कि अस्पताल ले जाते वक्त उन्होने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया।

इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पूर्व पालिकाकर्मी इन्जार अहमद की मौत की खबर से पालिका प्रशासन मे शोक छा गया। पालिकाकर्मचारियो ने इंतजार अहमद की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इंजतार अहमद बहुत कर्मठ कर्मचारी थे।

जो अपनी डयूटी को बाखूबी निभाते थे। स्वायत्त शासन कर्मचारी मासंघ उ.प्र. शाखा नगरपालिका परिषद मु.नगर गोपाल त्यागी ने बताया कि साथी इन्तजार अहमद एक बहादुर कर्मचारी रहे हैं।

जो उनके साथ तत्कालीन डीएम सुरेन्द्र सिंह के कार्यकाल मे उन्हे अतिक्रमण प्रभारी रहने के दौरान अन्य कर्मचारियो के साथ अन्य कर्मचारियो के साथ साथ वह भी उनकी अतिक्रमण हटाओ टीम के सक्रिय सदस्य के रूप मे कार्य किया।

तत्कालीन डीएम सुरेन्द्र सिह ने भी इंतजार अहमद की कर्मठता की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसला अफजाई की थी।

पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल सहित पालिका प्रशासन से जुडे समस्त अधिकारियो व कर्मचारियो ने इन्तजार अहमद के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + three =