Muzaffarnagar पुलिस द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन
Muzaffarnagar: आजादी का अमृत महोत्सव तथा ‘हर घर तिंरगा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा 05 कि0मी0 मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया , जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन ग्राउण्ड स्थित मंच से झंडी दिखाकर रवाना किया गया
मैराथन दौड़ में क्षेत्राधिकारी नगर श्री कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी मण्डी श्री हिमांशु गौरव, क्षेत्राधिकारी श्री देवव्रत वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी डा0 रविशंकर मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने हाथ में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया गया
मैराथन दौड़ पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर सिविल लाईन से मदन स्वीट्स के बराबर से होते हुए रेलवे रोड से प्रकाश चौक से महावीर चौक से मीनाक्षी चौक से शिव चौक से नावल्टी चौक से अंसारी रोड होते हुए मालवीय चौक से महिला थाने के सामने से पुलिस लाईन स्थित मन्दिर परिसर में समाप्त हुई। उपरोक्त मैराथन दौड़ का उददेश्य आम जन-मानस में तिरंगे के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति राष्ट्रियता की भावना जागृत करना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मैराथन दौड़ में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों 1- का0 1823 सुशील कुमार, पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर, 02-का0 2150 पुष्पेन्द्र थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर, 03-का0 2276 प्रमोद थाना को0नगर, मुजफ्फरनगर, 04-का0 2277 नरेश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, 05-का0 2382 गौरव थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को पुरस्कृत किया गया ।

