Ghaziabad News: बनाया था पड़ाेस में रहने वाली युवती को हवस का शिकार, 20 साल कारावास की सजा
Ghaziabad News: अदालत ने तीन महीने पहले एक अनुसूचित जाति की युवती से बलात्कार के आरोपी को गुरुवार को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाने के साथ ही अर्थदंड भी लगाया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 22 अप्रैल 2022 को दिलशाद नामक आरोपी ने अपने ही पड़ाेस में रहने वाली युवती को हवस का शिकार बनाया था. बाद में युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि था कि वो मजदूरी के लिए घर से बाहर गई थी और घर पर युवती अकेली थी. इस मौके का फायदा उठा कर आरोपी घर में घुसा और उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.
पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी और सर्विलांस के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी की पहचान उस दौरान दिलशाद के तौर पर हुई थी.
आरोपी का डीएनए का नमूना फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था. जांच के बाद इस बात की पुष्टि हो गई थी कि दिलशाद ने ही युवती के साथ बलात्कार किया था. इसके बाद सभी सबूतों और परीक्षणों को कोर्ट में पेश किया गया.

