Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस की सूझबूझ से बची व्यक्ति की जान

मुज़फ्फरनगर। देर रात लगभग साढे बारह बजे बस अड्डा बसेड़ा से एक व्यक्ति के गुम होने की सूचना पीआरवी को मिलती है और कॉलर द्वारा बताया जाता है कि उनका भाई रवि, जो घर से झगड़ा करके गया है आत्महत्या के लिए नहर के लिए कह कर गया है तथा उसका हुलिया बताकर ११२ पर सूचना दी जाती है।

डायल ११२ को सूचना मिलने पर पीआरवी २२३२ तुरंत सक्रिय हो गई और आत्महत्या के इरादे से आए व्यक्ति रवि को तुरंत मौके से अपने कब्जे में ले लिया। घरवालों से संपर्क कर व्यक्ति को कड़ी हिदायत के बाद उन्हें सौंप दिया गया।

पीआरवी २२३२ की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचाई गई जोकि सराहनीय है तथा मौके पर घरवालों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया। घरवालों ने पीआरवी स्टाफ व थाना भोपा की पुलिस की सक्रियता का धन्यवाद किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =