फिल्मी चक्कर

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: फिल्म ‘अग्निसाक्षी’से दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे….

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला ने एक साथ कई फिल्में की थी और इसी दौरान मनीषा को नाना से प्यार हो गया था, लेकिन नाना की बेवफाई ने मनीषा का दिल तोड़ा दिया। 

साल 1996 में आई फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ में मनीषा और नाना ने एक साथ काम किया था। इसी फिल्म से दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। मनीषा का दिल नाना पर इस कदर आ गया था कि उन्हें नाना के अलावा कुछ और दिखता ही नहीं था। वहीं, नाना भी मनीषा को पसंद करते थे। मनीषा-नाना से उम्र में 20 साल छोटी थी, लेकिन नाना उस वक्त शादीशुदा थे।

हालांकि, वह अपनी पत्नी से अलग रहते थे, क्योंकि उनके बीच के रिश्ते ठीक नहीं थे। इसलिए नाना भी धीरे-धीरे मनीषा के करीब आने लगे थे। इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर की खबरें उस समय खूब उड़ी थी, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर लोगों के सामने स्वीकार नहीं किया।

कहा तो यह भी जाता है कि मनीषा-नाना से शादी करना चाहती थीं, लेकिन नाना का शादी का कोई मूड नहीं था और यही वजह थी कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े हुआ करते थे। इन झगड़ों के बीच नाना का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ जुड़ने लगा। ऐसे में मनीषा और नाना के बीच की लड़ाई और भी ज्यादा बढ़ गई। फिर आखिर में मनीषा ने नाना से हमेशा के लिए अपना रिश्ता खत्म कर लिया और दोनों अलग हो गए।

नाना से अलग होने के बाद मनीषा ने अपने काम पर ध्यान देना शुरू किया। कुछ समय के बाद मनीषा ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

अपने एक इंटरव्यू में मनीषा ने बताया था कि शादी के बाद उनके और उनके पति के बीच काफी कहासुनी होने लगी थी, जिस कारण दोनों का साथ रहना मुश्किल हो गया था। मनीषा ने यह भी कहा था कि उन्होंने शादी को लेकर बहुत से सपने देखे थे, लेकिन वह कभी पूरे नहीं हो पाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21235 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =